10 सालों तक प्रधानमंत्री रहने के बाद भी मनमोहन सिंह ने रखी सबसे सस्ती कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से सुर्खियो में हैं। फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद यूथ कांग्रेस महाराष्ट्र सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने फिल्म को लेकर विरोध जताया था। वहीं डॉक्टर मनमोहन सिंह ने ट्रेलर देखने के बाद कुछ बोलने से मना कर दिया है।
फिल्म भले ही अभी ना आई हो लेकिन इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बता दें, मनमोहन सिंह 10 साल तक भारत में प्रधानमंत्री रहे। अपने साधारण विचार और शांत स्वभाव के कारण कुछ लोग इन्हे सराहते रहे तो कुछ इन्हें अनजान समझते रहे।
10 सालों तक प्रधानमंत्री रहते हुए भी इनके 2013 के एफिडेविट में सिर्फ एक कार पाई गई। भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार रहे मनमोहन सिंह के पास एक 1996 मॉडल की मारुति सुजुकी 800 कार है। यह भारत की सबसे सस्ती कार है जो माइलेज में भी नंबर वन है।
इसके इंजन की बात करें, तो इसमें 796 सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो 37 बीएचपी की पावर और 59 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कार के फ्यूल टैंक में 28 लीटर ईंधन रखने की क्षमता है। कार एक लीटर में करीब 16.6 किमी का माइलेज देती है।