फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra upcoming electric car news in hindi mahindra e xuv300 price in india mahindra e xuv300 range mahindra e-xuv300 mahindra electric cars in india 2020 mahindra electric vehicle electric cars in india 2020 launch mahindra electric car price

Mahindra e-XUV300 सिंगल चार्ज में चलेगी 370 किलोमीटर, Tata Nexon EV से होगा मुकाबला

Tue, 16 Jun 2020 01:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2020 01:54 PM IST
सार

घरेलू निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने ग्रेटर नोएडा में Auto Expo 2020 (2020 ऑटो एक्सपो) में इलेक्ट्रिक वाहनों और कॉन्सेप्ट कारों की एक झलक दिखाई। इन सबमें सबसे खास था कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन। 

विज्ञापन
Mahindra upcoming electric car news in hindi mahindra e xuv300 price in india mahindra e xuv300 range mahindra e-xuv300 mahindra electric cars in india 2020 mahindra electric vehicle electric cars in india 2020 launch mahindra electric car price
Mahindra e-XUV300  - फोटो : Mahindra

विस्तार

दो साल में एक बार होने वाले इस मोटर शो का थीम था Explore the World of Mobility (एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी)। इसमें वाहन निर्माता कंपनियों के लिए अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और क्षमताओं के प्रदर्शन का उपयुक्त मंच था। सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में XUV300 कार को फरवरी 2019 में पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा गया था। और यह इस सेगमेंट में लोकप्रिय मॉडलों में से एक रही है जिसमें ह्यूंदै वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और टाटा नेक्सॉन जैसे एसयूवी कारों से इसका मुकाबला है। 
विज्ञापन

Nexon EV से सीधी टक्कर
बहुत तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिकि व्हीकल्स के बाजार में महिंद्रा और टाटा मोटर्स बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भले ही अभी इनके इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की संख्या बहुत बड़ी नहीं है, बावजूद इसके, ग्रीन मोबिलिटी की ओर बढ़ रहे बाजार में दोनों की सबसे आगे रहने की इच्छा है। Tata ने जनवरी 2020 में Nexon EV (नेक्सन ईवी) लॉन्च किया और कई लोगों को चौंका दिया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 14 लाख है। नेक्सन ईवी टाटा के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के भविष्य की राह दिखाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nexon EV से किफायती होने का दावा
नेक्सॉन ईवी सिंगल चार्ज में लगभग 312 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। इस ड्राइविंग रेंज के साथ नेक्सॉन ईवी ने साबित किया है कि बिना प्रदूषण फैलाने वाले वाहन आपकी जेब पर भारी पड़े बिना रोजाना के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। ऑटो शो में eXUV300 की प्रॉडक्शन रेडी वर्जन पेश की गई थी, यानी इसमें और उत्पादन होने वाले मॉडल में कोई खास फर्क नहीं होगा। ऐसा माना जा रहा है कि पैसों के बचत के मामले में यह नेक्सन ईवी पर भारी पड़ सकती है। खबरों के मुताबिक महिंद्रा की यह कार अगले साल की दूसरी छमाही तक लॉन्च की जा सकती है। 
विज्ञापन

eXUV300 की रेंज
ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन देन के लिए eXUV300 को दो बैटरी विकल्पों के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। e-XUV300 एसयूवी में 350V और 380V पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra eXUV300 की रेंज टाटा नेक्सन ईवी से ज्यादा होगी। यह एसयूवी फुल चार्ज होने पर अधिकतम 370 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 

पावरट्रेन
महिंद्रा की लोकप्रिय Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) XUV300 में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है। महिंद्रा eXUV300 इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें एलजी केम लिथियम-आयन बैटरी दी गई हैं। इसमें एक पर्मानेंट मैगनट मोटर से फ्रंट व्हील्स को पावर भेजा जाता है और फ्लोर पैनल के नीचे बैटरी पैक लगाया जाता है। 

फीचर्स और कीमत
e-XUV300 में बंद ग्रिल और रैपराउंड हेडलैम्प्स दिए गए हैं। कार में हेडलाइट्स के आसपास और बम्पर पर नीले रंग है। इसमें ए और सी-पिलर्स को काले रंग, जबकि बी-पिलर्स को ग्रे रंग का रखा गया है। Mahindra eXUV300 की सीधी टक्कर Tata Nexon EV से होगी, इसलिए कंपनी इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये तक रख सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed