फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra tractor sales may 2020 mg motors car sales may 2020 mahindra vehicles sales figures mahindra car sales may 2020 mahindra auto sales may 2020 mahindra and mahindra news

मई में वाहन बिक्री में Mahindra के ट्रैक्टर ने पकड़ी 'रफ्तार', कार और ट्रक रह गए बहुत पीछे

Mon, 01 Jun 2020 06:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2020 06:16 PM IST
सार

  • महिंद्रा ने मई महीने में वाहनों की बिक्री का आंकड़ा जारी किया
  • महिंद्रा की ट्रैक्टर की बिक्री में उछाल आया 
  • ऑटो वाहनों की बिक्री में आई गिरावट 
  • कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी कमी आई
  • एमजी मोटर्स की भी जारी किए बिक्री के आंकड़े

विज्ञापन
mahindra tractor sales may 2020 mg motors car sales may 2020 mahindra vehicles sales figures mahindra car sales may 2020 mahindra auto sales may 2020 mahindra and mahindra news
Mahindra New Small electric novo tractor - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अप्रैल में जीरो बिक्री के बाद, भारतीय वाहन निर्माताओं ने कारों को ऑनलाइन बेचने का विकल्प चुना क्योंकि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया। इसकी वजह से लगातार दूसरे महीने अधिकांश डीलरशिप बंद रहे। आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए जब लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दी गई उसके बाद वाहन निर्माताओं ने मई में उत्पादन कार्य सावधानीपूर्वक फिर से शुरू किया। इस दौरान वाहनों का निर्यात जारी रहा लेकिन वे भारत में वार्षिक ऑटो बिक्री का बहुत छोटा सा हिस्सा है। कारों की बिक्री ऑनलाइन केवल लॉकडाउन के दौरान आजमाया गया एक तरीका भर हो सकती है, लेकिन वाहन निर्माताओं ने इस तरीके से भी बिक्री बढ़ाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

mahindra tractor sales may 2020 mg motors car sales may 2020 mahindra vehicles sales figures mahindra car sales may 2020 mahindra auto sales may 2020 mahindra and mahindra news
इस ड्राइवरलेस ट्रैक्टर में नई तकनीक के साथ कई यूनीक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।
ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ी
Mahindra and Mahindra Ltd (महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड) के फार्म इक्विपमेंट डिवीजन में बिक्री मई में लगभग पहले जैसी रही। इससे यह पता चलता है कि शायद भारत के कृषि क्षेत्र को संक्रमण के कारण लागू होने वाले लॉकडाउन में छूट का लाभ मिला होगा। कंपनी ने पिछले महीने 24,017 ट्रैक्टर की बिक्री की। यह एक साल पहले की अवधि में बेची गई 23,539 यूनिट्स की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा है। इसके निर्यात का आंकड़ा काफी कमी आई है और 72 फीसदी की गिरावट के साथ यह सिर्फ 324 यूनिट पर जा पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mahindra tractor sales may 2020 mg motors car sales may 2020 mahindra vehicles sales figures mahindra car sales may 2020 mahindra auto sales may 2020 mahindra and mahindra news
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो - फोटो : Amar Ujala
'कृषि को समय पर मिली ढील से फायदा'
महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने एक बयान में कहा, "कृषि क्षेत्र के लिए लॉकडाउन में समय पर दी गई छूट की वजह से मई के दौरान ट्रैक्टर की मांग में तेजी से सुधार सुनिश्चित हो सका।" उन्होंने कहा कि किसान अच्छी रबी फसल के उत्पादन, उच्च खरीद, अच्छी कीमत मिलने और एक सामान्य मानसून के पूर्वानुमान के कारण किसान की धारणा सकारात्मक बनी हुई है जो एक अच्छी खरीफ फसल के लिए बढ़िया है। उन्होंने कहा, "ट्रैक्टर की मांग बढ़ाने के लिए ये सभी अच्छे हैं।" 
विज्ञापन

mahindra tractor sales may 2020 mg motors car sales may 2020 mahindra vehicles sales figures mahindra car sales may 2020 mahindra auto sales may 2020 mahindra and mahindra news
Mahindra Car Plant
महिंद्रा की ऑटो बिक्री मई में 79 फीसदी घटी
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटो डिवीजन की बिक्री मई में 79 फीसदी की गिरवाट आई है। पिछले साल इसी महीने की तुलना में इस साल मई में कंपनी ने सिर्फ 9,560 यूनिट्स बेचे। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

mahindra tractor sales may 2020 mg motors car sales may 2020 mahindra vehicles sales figures mahindra car sales may 2020 mahindra auto sales may 2020 mahindra and mahindra news
Mahindra xuv 300
मई में किस सेगमेंट में कितनी बिक्री हुई 
  • पैसेंजर वाहन: 3,867 यूनिट्स, एक साल पहले 20,608 यूनिट्स
  • कमर्शियल वाहन: 5,170 यूनिट्स, एक साल पहले 17,879 यूनिट्स
  • निर्यात: 484 यूनिट्स, एक साल पहले 2,365 यूनिट्स

mahindra tractor sales may 2020 mg motors car sales may 2020 mahindra vehicles sales figures mahindra car sales may 2020 mahindra auto sales may 2020 mahindra and mahindra news
Mahindra Bolero
मांग बढ़ने की उम्मीद
कंपनी की घरेलू और निर्यात मिलाकर ओवरऑल मोटर वाहन बिक्री मई 2019 में 45,421 यूनिट्स की तुलना में मई 2020 में 9,560 यूनिट्स रही। महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय नाकरा ने कहा ऑटोमोटिव डिवीजन ने बयान में कहा, "हमने अपनी 70 फीसदी डीलरशिप को खोल दिया है और खुदरा बिक्री शुरू हो गई है।" 

उन्होंने कहा, "शुरुआती तौर पर हम अपने छोटे कमर्शियल व्हीकल और एसयूवी ब्रांड जैसे बोलेरो और स्कॉर्पियो के लिए मांग देख रहे हैं। नए लॉकडाउन मानदंडों की घोषणा की जा रही है, हम आने वाले महीनों में मांग बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।" 

mahindra tractor sales may 2020 mg motors car sales may 2020 mahindra vehicles sales figures mahindra car sales may 2020 mahindra auto sales may 2020 mahindra and mahindra news
MG Hector Showroom - फोटो : Social Media
एमजी मोटर्स की बिक्री के आंकड़े
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने भी मई महीने के लिए बिक्री के आंकड़े जारी किए। एमजी मोटर ने बताया कि मई 2020 में 710 वाहनों की बिक्री हुई। कंपनी ने अपने गुजरात के हलोल विनिर्माण प्लांट में करीब 30 फीसदी क्षमता के साथ उत्पादन फिर से शुरू किया है। इसके साथ ही देशभर में कंपनी के 65 फीसदी शोरूम और सर्विस सेंटर में भी काम शुरू हो गया है। 

mahindra tractor sales may 2020 mg motors car sales may 2020 mahindra vehicles sales figures mahindra car sales may 2020 mahindra auto sales may 2020 mahindra and mahindra news
MG Hector
एमजी को स्थिति सामान्य होने की उम्मीद
कंपनी की सेल्स रिपोर्ट पर एमजी मोटर इंडिया के निदेशक - बिक्री, राकेश सिडाना ने कहा, "लॉकडाउन के कारण कुछ डीलरशिप के संचालन, सख्त क्रेडिट फाइनेंसिंग और सप्लाई चेन बाधित होने की वजह से मई में बिक्री प्रभावित हुई। उत्पादन में कमी के बावजूद, हमारे फ्रंट-एंड रिटेल ऑपरेशन सामान्य कर्मचारियों के संख्यबल के साथ काम कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों के साथ जुड़े हुए हैं, जिन्हें हेक्टर की डिलीवरी का इंतजार है। जून में आपूर्ति श्रृंखला में सुधार होने के साथ ही डिलीवरी को प्राथमिकता दिया जाएगा। जुलाई के बाद से सामान्य स्थिति बहाल होने पर बिक्री में तेजी आएगी। हमारे सभी वाहनों के स्टॉक चैनलों और डीलरशिप इन्वेंट्री में BS6 यूनिट्स मौजूद हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed