फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Thar का जलवा बरकरार: इस दमदार एसयूवी की बुकिंग 55000 के पार, वेटिंग पीरियड हुआ 10 महीने, जानें खूबियां

Sat, 29 May 2021 10:31 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 29 May 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar SUV bookings Cross 55000 Mark in 8 months of launching Waiting Period of SUV is 10 Months know all details of mahindra thar 2020 price specifications features safety rating
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar Booking: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की न्यू जेनरेशन Mahindra Thar ऑफरोडर एसयूवी की लोकप्रियता में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। भारतीय बाजार में यह महिंद्रा की जबरदस्त हिट एसयूवी बन गई है। महिंद्रा की इस लाइफस्टाइल एसयूवी के दीवानों को इसे खरीदने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। बावजूद इसके इसकी बुकिंग का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले महीने अप्रैल में महिंद्रा ने थार एसयूवी की 50,000 यूनिट्स की बुकिंग हासिल करने का एलान किया था। हालांकि, कंपनी ने अब कहा है कि थार की बुकिंग 55,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर गई है। 
Mahindra Thar SUV bookings Cross 55000 Mark in 8 months of launching Waiting Period of SUV is 10 Months know all details of mahindra thar 2020 price specifications features safety rating
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics
10 महीने का वेटिंग पीरियड 
बता दें कि महिंद्रा ने न्यू जेनरेशन थार एसयूवी को पिछले साल 2 अक्तूबर को लॉन्च किया था। सिर्फ 8 महीनों के अंदर इस एसयूवी ने सफलता की नई ऊंचाई छुई है और बहुत सारी बुकिंग हासिल की है। इस एसयूवी की इस समय वेटिंग पीरियड करीब 10 महीने है। यानी ग्राहकों को इस एसयूवी को खरीदने के लिए कम से कम 10 महीनों तक का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। महिंद्रा का कहना है कि उसने वेटिंग पीरियड को कम करने और बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करने के लिए अपनी नासिक प्लांट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आखिर इस एसयूवी की क्या खूबियां हैं जिसकी वजह से इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यहां जानते हैं इस एसयूवी की सारी डिटेल्स। 
Mahindra Thar SUV bookings Cross 55000 Mark in 8 months of launching Waiting Period of SUV is 10 Months know all details of mahindra thar 2020 price specifications features safety rating
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media
डिजाइन
ऑल-न्यू महिंद्रा थार के डिजाइन की बात करें तो एक तरह से इस एसयूवी के डिजाइन में एक इवॉल्यूश्नरी बदलाव देखने को मिलता है जिससे यह ग्राहकों के बड़े वर्ग को अपील करती है। इस एसयूवी के डायमेनशंस काफी बड़े हैं, जो खरीदारों को अपनी ओर खींचती है। बड़े व्हील आर्च के साथ बॉडी क्लैडिंग और रिफाइंड लाइनन्स से नई थार बड़ी और आकर्षक दिखती है। फिर भी इसका ठेठ जीप सिल्हूट का लुक बरकरार रहता है। इस एसयवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 226 मिमी है जो काफी ऊंचा है और इसके 18 इंच के रिम्स से इस एसयूवी की सड़क में इतनी शानदार मौजूदगी है, जिसकी फिलहाल किसी दूसरी गाड़ी से तुलना नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Thar SUV bookings Cross 55000 Mark in 8 months of launching Waiting Period of SUV is 10 Months know all details of mahindra thar 2020 price specifications features safety rating
Omar Abdullah driving 2020 Mahindra Thar SUV - फोटो : Twitter/@OmarAbdullah
एसयूवी के फ्रंट में एक नई चौकोर काले रंग की ग्रिल, गोल हेडलैम्प और एक विशाल बंपर दी गई है। कार के साइड में ट्रेडमार्क बॉक्सी डिजाइन और बड़े ORVM मौजूद हैं। इसके रियर में हार्डटॉप, फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप और रिमूवेबल सॉफ्ट टॉप जैसे ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं। इसमें एक गेट माउंटेड व्हील और SUV को भारी भरकम लुक देने के लिए एक बड़ी रियर विंडो मिलती है। 

अब सबसे खास बात, थार एक मशहूर विदेशी एसयूवी जैसी दिखता है। लेकिन महिंद्रा थार की जीप के साथ साझा इतिहास और जड़ें 7 दशक पुरानी हैं। इसलिए यहां चोरी का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। कुल मिलाकर, नई थार बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतरीन एसयूवी में शुमार है और पिछले जेनरेशन मॉडल से इसमें जबरदस्त बदलाव किया गया है।  
विज्ञापन
Mahindra Thar SUV bookings Cross 55000 Mark in 8 months of launching Waiting Period of SUV is 10 Months know all details of mahindra thar 2020 price specifications features safety rating
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media
इंटीरियर और फीचर्स
इस एसयूवी का एक्सटीरियर जितनी इवॉल्यूशनरी है, इस लिहाज से इसकी केबिन भी किसी मायने में कम नहीं। नए महिंद्रा थार की क्वालिटी और डिजाइन पिछले मॉडल से कई हजार साल आगे की बात लगती है। इसमें वह सब कुछ है जो आप एक शहरी एसयूवी में चाहते हैं। इसका थीम सिल्वर एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed