फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra scorpio bs6 launch date in india mahindra scorpio bs6 booking mahindra scorpio bs6 engine bs6 mahindra scorpio on road price mahindra scorpio bs6 model 2020

Mahindra Scorpio BS6 लॉकडाउन के बाद होगी लॉन्च, घर बैठे 5 हजार रुपये में करें ऑनलाइन बुकिंग

Sun, 26 Apr 2020 06:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2020 06:41 PM IST
सार

Mahindra (महिंद्रा) अपनी लोकप्रिय SUV कार Scorpio को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट कर लॉन्च करने वाली है। हालांकि Mahindra Scorpio BS6 की लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। नई Scorpio BS6 के वेरिएंट्स और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।

विज्ञापन
mahindra scorpio bs6 launch date in india mahindra scorpio bs6 booking mahindra scorpio bs6 engine bs6 mahindra scorpio on road price mahindra scorpio bs6 model 2020
Mahindra Scorpio

विस्तार

Mahindra Scorpio BS6 को महिंद्रा की वेबसाइट से जाकर 5 हजार रुपये की टोकन राशि देकर बुक कराया जा सकता है। लॉकडाउन के बाद कंपनी अपनी इस एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने नई Scorpio BS6 की लॉन्चिंग से पहले ही इसके वेरिएंट्स और फीचर्स की जानकारी को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। Mahindra Scorpio BS6 4 वेरिएंट- S5, S7, S9 और S11 में पेश की जाएगी। इस समय महिंद्रा स्कॉर्पियो BS4 मॉडल अन्य और दो वेरिएंट- S3 और S11 AWD में भी उपलब्ध है। कंपनी इन दोनों मॉडल्स को बंद कर रही है। अब S5 स्कॉर्पियो का एंट्री लेवल वेरिएंट बन गया है। 
विज्ञापन

Mahindra ने Scorpio के एंट्री लेवल वेरिएंट S3 को बंद करने के साथ ही इसका 2.5-लीटर डीजल इंजन भी बंद कर दिया है। यह इंजन 75bhp का पावर और 200Nm टॉर्क पैदा करता है। नई स्कॉर्पियो BS6 एसयूवी में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन दो तरह के पावर आउटपुट देता है- एक 280Nm टॉर्क के साथ 120bhp पावर और दूसरा 320Nm टॉर्क के साथ 140bhp पावर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

S5 वेरिएंट में 120bhp पावर का इंजन मिलेगा। S5 वेरियंट में इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं अन्य वेरिएंट में 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। नई BS6 अपडेटेड मॉडल में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया गया है, जबकि पुराने मॉडल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया था। 
विज्ञापन

फीचर्स
नई Scorpio BS6 के हर वेरिएंट में अलग-अलग फीचर्स मिलेंगे। S5 को छोड़कर हर वेरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेंगे। टॉप वेरिएंट S11 में रिवर्स पार्किंग कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलाइट्स। हालांकि सुरक्षा फीचर्स हर वेरिएंट में मिलेंगे। 

S5 वेरिएंट में ऑल-ब्लैक 7-स्लॉट ग्रिल, बॉडी-कलर्ड बंपर्स और साइड क्लैडिंग, ब्लैक ORVMs, क्लियर लेंस टर्न इंडीकेटर्स, ब्लैक स्टी व्हील्स के साथ हब कप्स, रियर फुटरेस्ट, LED टेललैंप्स, हुड स्कूप, ब्लैक में फेंडर बेजेल्स फिनिश और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप मिलेंगे। S5 वेरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इस मॉडल में अब मैनुअल HVAC सिस्टम, ORVMs को मैनुअल लिवर्स एडजस्ट, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, फैब्रिक अपहोलस्ट्री, मैनुअल सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, लीड-मी-टू-व्हीकल हेडलैंप्स, रिमोट फ्यूल लिड ऑपनर्स स्विचेज और हेडलैंप्स लेवलिंग, 12V पावर सॉकेट सिल्वर साइड फुटस्टेप, स्टेटिक रूफ लैंप जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा  इसमें इनटेललिपार्क और माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलता है। 

सुरक्षा फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स में बहुत सारी चीजें मिलेंगी। इस वेरिएंट में डुअल एयरबैग्स, ABS, स्पीड अलर्ट, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, पैनिक ब्रेक इंडीकेटर, कॉलैप्सिबल स्टीयरिंग कॉलम और साइड इंट्रूशन बीम, और इंजन इमोबिलाइजर मिलेगा। 
 

कीमत
कंपनी ने नई Scorpio BS6 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लॉन्चिंग के समय ही इसकी कीमत सामने आएगी। स्कॉर्पियो BS4 की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है। बीएस6 मॉडल की कीमत भी लगभग इतनी ही रहने की संभावना है। महिंद्रा ने XUV300 BS6 डीजल मॉडल के लॉन्चिंग के वक्त भी कुछ ऐसा ही किया था। नई Scorpio की बुकिंग लॉकडाउन खत्म होने के बाद जल्द शुरू होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed