महिंद्रा 24 नवंबर को अपनी नई एसयूवी Alturas G4 को भारत में लांच करने जा रही है। कार को लेकर बाजार काफी गर्म है। क्योंकि महिंद्रा की इस कार मे कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो इससे पहले किसी कार में नहीं देखें गए। कहने को तो महिंद्रा की यह नई एसयूवी है, लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है।
आपको याद होगा, महिंद्रा ने लगभग पांच साल पहले अपनी SUV SsangYong Rexton को बाजार में पेश की थी। जिसका प्रॉडक्शन महिंद्रा ने कुछ समय बाद ही बंद कर दिया था। फिलहाल लांच होने वाली इस नई एसयूवी को आप रेक्सटॉन को नाम देंगे तो काफी हद तक यह सही साबित होगा।
क्योंकि अगर आप दोनों कार को एक साथ देखेंगे तो समझ पाना मुशिकल होगा कि आखिर रेक्सटॉन कौन सी है और Alturas G4 कौन सी। कंपनी ने इस बात को खुद ही साफ कर दिया है कि Alturas को रेक्स्टॉन के ही प्लेटर्फाम पर तैयार किया गया है।
हालांकि, कई देशो में आज भी रेक्सटॉन कार को इसी नाम से बेचा जा रहा है, जो भारत में Alturas के नाम से मिलेगी। आइए जानते हैं कि आखिर इस कार में ऐसे कौन से फीचर्स हैं जो आज तक भारत में किसी कार में नहीं देखने को मिले।
नई एसयूवी Alturas G4 की लंबाई 4,850 एमएम, चौड़ाई 1,960 एमएम और ऊंचाई 1,800 एमएम है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,865 एमएम है। अभी तक आपने कार के सिर्फ फ्रंट और रियर कैमरे के बारे में सुना होगा, लेकिन महिंद्रा की यह कार में फ्रंट और रियर के साथ दोनों साइड मिरर में भी कैमरे लगाए गए हैं।
Alturas G4 में सीट्स को वेंटिलेटेड बनाया गया है जिसकी मदद से सीट को बैठने वाला अपने हिसाब से ठंडी या गर्म कर सकेगा।
कार में रेक्सटॉन वाला ही 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलने की संभावना है जो कि 180.5 एचपी की पावर और 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।
कार में मसिर्डिज वाला 7-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा जिसे मैनुअल शिफ्टिंग फीचर से लैस किया जा सकेगा।