फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra की गाड़ियों पर बंपर छूट: नई कार खरीदने पर 3.01 लाख रुपये तक की होगी बचत

Mon, 17 May 2021 06:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
mahindra car offers may 2021 mahindra car discounts 2021 mahindra discount offers
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra

Mahindra Car Offers May 2021: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी गाड़ियों पर जबरदस्त छूट दे रही है। एक तरफ जहां कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं महिंद्रा ग्राहकों को लुभाने और बिक्री बढ़ाने के लिए मई के महीने में काफी आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। अगर आप महिंद्रा की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस महीने आप 3.01 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा अपने किस मॉडल पर क्या ऑफर दे रही है। 

mahindra car offers may 2021 mahindra car discounts 2021 mahindra discount offers
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra

Mahindra XUV300 
महिंद्रा अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 पर 10,000 रुपये की नगद छूट (कैश डिस्काउंट), 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस दे रही है। इसके अलावा एक्सयूवी 300 कार को इस महीने खरीदने पर 5,000 रुपये के एक्सट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। कुल मिलाकर महिंद्रा की इस एसयूवी पर 44,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। XUV300 की एक्स-शोरूम कीमत 7.95 लाख रुपये से 12.55 लाख रुपये तक है। 

mahindra car offers may 2021 mahindra car discounts 2021 mahindra discount offers
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra

Mahindra XUV500 
महिंद्रा की XUV500 एसयूवी को इस महीने खरीदने पर कुल 1,67,00 रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। XUV500 पर 61,500 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 65,000 रुपये तक के कॉरपोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 15,000 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे भी मिल रहे हैं। कंपनी इस साल फेस्टिव सीजन में न्यू जनरेशन XUV500 लॉन्च करने की तैयारी में है। मौजूदा महिंद्रा XUV500 की एक्स-शोरूम कीमत 16.53 लाख रुपये से 23.21 लाख रुपये तक है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahindra car offers may 2021 mahindra car discounts 2021 mahindra discount offers
Mahindra KUV100 NXT BS6 - फोटो : Mahindra

Mahindra KUV100 NXT 
महिंद्रा की एंट्री लेवल एसयूवी केयूवी100 पर कंपनी 38,055 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा इस पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। कुल मिला कर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने पर 61,055 रुपये में की बचत हो सकती है। KUV100 NXT की एक्स-शोरूम कीमत 5.92 लाख रुपये से 7.52 लाख रुपये तक है।


 
विज्ञापन
mahindra car offers may 2021 mahindra car discounts 2021 mahindra discount offers
Mahindra Bolero BS6 Engine - फोटो : For Representation Only

Mahindra Bolero
महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बोलेरो पर कंपनी 15,500 रुपये तक के फायदे दे रही है। मई महीने के ऑफर के तहत कंपनी इस एसयूवी पर 1500 रुपये तक के कैश बेनिफिट्स, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.16 लाख रुपये से 9.15 लाख रुपये तक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed