{"_id":"5f045ada8ac95367406f8282","slug":"mahindra-atom-electric-car-price-in-india-mahindra-atom-electric-quadricycle-price-mahindra-atom-range-mahindra-atom-interior-mahindra-atom-ev-specification-mahindra-atom-seating-capacity-mahindra-electric-car-in-india-mahindra-electric-vehicle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahindra Atom इलेक्ट्रिक व्हीकल जल्द होगी लॉन्च, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और सारे डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra Atom इलेक्ट्रिक व्हीकल जल्द होगी लॉन्च, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और सारे डिटेल्स
Tue, 07 Jul 2020 04:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:52 PM IST
सार
महिंद्रा अपनी 'छोटी इलेक्ट्रिक कार' Atom को शहरी ग्रीन लास्ट माइल कनेक्टिविटी व्हीकल के रूप में पेश कर रही है। कंपनी के मुताबिक एटम में ज्यादा स्पेस और बेहतर आराम मिलेगा। यहां जानिए इस इलेक्ट्रिक कार की खासियतें।
विज्ञापन
Mahindra Atom Electric Quadricycle
- फोटो : Mahindra
विस्तार
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी जल्द ही लॉन्च होनेवाली इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकल Atom (एटम) का टीजर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिए कंपनी ने अपनी आनेवाली 4-सीटर व्हीकल के कई फीचर्स की जानकारी दी है। महिंद्रा अपनी इस 'छोटी इलेक्ट्रिक कार' Atom को शहरी ग्रीन लास्ट माइल कनेक्टिविटी व्हीकल के रूप में पेश कर रही है। कंपनी के मुताबिक एटम में ज्यादा स्पेस और बेहतर आराम मिलेगा। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में सामान लोड करना बहुत आसान होगा। यहां जानिए इस इलेक्ट्रिक कार की खासियतें।
विज्ञापन
बैटरी और स्पीड
एटम इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल में 15kW इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम आयन बैटरी पैक दिए जाने की उम्मीद है। एटम की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होने की संभावना नहीं है। इस इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज लगभग 75 किलोमीटर होने की संभावना है। एटम इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल में बैटरी-स्वैपिंग की सुविधा नहीं हो सकती है, लेकिन इसे लगभग चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। 12V पावर आउटलेट के जरिए इसकी बैटरी लगभग 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही बैटरी के लिए अडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है।

कैसा होगा डिजाइन
एटम इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकल का टॉल स्टैंस है और यह लंबे ग्लास और लंबे ग्लास और सेफ एन्क्लोजर के साथ आएगी। इसमें कुछ दिलचस्प डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं, जिनमें क्लियर-लेंस हेडलैंप, फ्रंट और रियर बंपर पर रिफ्लेक्टर स्ट्रिप्स, बड़ी विंडशील्ड, बॉडी कलर आउट साइड रियर मिरर, बोल्ड साइड क्रीज और ट्रिपल-पॉड टेल लैंप शामिल हैं। दो दरवाजे वाले वाहन में चालक के अलावा तीन लोग बैठ सकते हैं।

फीचर्स
एटम इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकल सीट बेल्ट और एयर-कंडीशनर जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ आएगी। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक वाहन में कोई एयरबैग या एबीएस सेफ्टी फीचर्स नहीं होंगे।

ATOM is a new-age electric urban mobility solution, designed especially for Smart India’s last-mile commute needs. Equipped with a state-of-the-art connectivity system, this quadricycle aims to revolutionise and #FUTURise the way Indians commute. #DrivenbyPurpose@Mahindra_Auto pic.twitter.com/VlOBDbq8Gn
— Mahindra Group (@MahindraRise) July 1, 2020
लॉन्चिंग
Atom को इस साल फरवरी में ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान प्रदर्शित किया गया था। इस वाहन के इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद थी। लेकिन महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया गया है। कंपनी इसे इस वित्त वर्ष (2020-21) में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का लक्ष्य Atom को भारत के सबसे किफायती इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर के रूप में लॉन्च करना है। इसके साथ ही कंपनी eKUV100 समेत अन्य दो इलेक्ट्रिक व्हीकल भी लॉन्च करेगी।

कीमत
Mahindra Atom देश की पहली इलेक्ट्रिक क्वॉड्रिसाइकल होगी। एटम इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकल की कीमत 3 से 5 लाख के बीच होने की उम्मीद है। जिससे यह देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी। एटम एक लो-वोल्टेज इलेक्ट्रिक व्हीकल है। कंपनी इसका निर्माण अपने हैदराबाद प्लांट में करेगी।