{"_id":"5e0870a28ebc3e878e382b54","slug":"land-rover-suv-7-seater-car-made-on-tata-harrier-land-rover-platform-land-rover-defender-110-specs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Land Rover ला रही है कम कीमत वाली SUV कार, Tata Harrier का प्लेटफॉर्म होगा इस्तेमाल, इतनी होगी कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Land Rover ला रही है कम कीमत वाली SUV कार, Tata Harrier का प्लेटफॉर्म होगा इस्तेमाल, इतनी होगी कीमत
Sun, 29 Dec 2019 02:54 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Land Rover Tata Harrier Platform SUV Car
- फोटो : land Rover
Land Rover (लैंड रोवर) के चाहनेवालों को जल्द तोहफा मिलने वाला है। कंपनी एक कम कीमत वाली SUV कार तैयार कर रही है। इस कार को Tata Harrier (टाटा हैरियर) के प्लेटफॉर्म पर बनाएगी।
Tata Harrier ओमेगाआर्क पर तैयार किया गया है। यह एक कम कीमत वाला प्लेटफॉर्म है जिसे कंपनी ने Jaguar Land Rover के D8 प्लेटफॉर्म पर काम करके बनाया। हैरियर एक 5 सीटर SUV कार है, लेकिन इस कार की प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है कार 7 सीटर SUV कार होगी।
विज्ञापन
Tata Harrier ओमेगाआर्क पर तैयार किया गया है। यह एक कम कीमत वाला प्लेटफॉर्म है जिसे कंपनी ने Jaguar Land Rover के D8 प्लेटफॉर्म पर काम करके बनाया। हैरियर एक 5 सीटर SUV कार है, लेकिन इस कार की प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है कार 7 सीटर SUV कार होगी।
विज्ञापन
Land Rover की नई SUV कार का कोड नाम L860 दिया गया है और यह फीचर्स के मामले में यह डिस्कवरी स्पोर्ट से कमतर होगी। हालांकि Land Rover की नई Defender concept DC100 पर आधारित यह कार उसकी तरह बॉक्सी शेप में नहीं होगी। Land Rover की यह नई कार साल 2021 तक लॉन्च होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई कार में 1.5 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज मिड हाइब्रिड इंजन होगा। शुरुआत में यह सिर्फ फ्रंट व्हील ड्राइव मॉडल होगा। कंपनी इस कार को पहले सिर्फ ब्रिटेन में लॉन्च करेगी। कार की कीमत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि 25,000 यूरो (करीब 20 लाख रुपये) से इसकी शुरुआत होगी।