Lamborghini ने 7 फरवरी को भारत में अपनी नई Huracan Evo को लॉन्च किया है। Huracan Evo पुरानी का फेसलिफ्ट वर्जन है। उरकेन ईवो की एक्स-शोरूम कीमत 3.73 करोड़ रुपये है। वहीं पुरानी उरकेन की कीमत 3.71 करोड़ रुपये थी।
हुराकन में लैंबॉर्गिनी ने कई फीचर तो लॉन्च किए ही हैं, वहीं इसमें पहली बार टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। उरकेन में सेंटर कंसोल पर स्टार्ट बटन के ऊपर 8.4 इंच कैपेसिटिव टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें मल्टी-फिंगर गेस्चर कंट्रोल का भी फीचर है।
3 of 5
Lamborghini Huracan Evo-12
उरकेन का नया इंफोटेनमेंट सिस्टम स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, एपल कारप्ले, नेविगेशन और वॉयस कंमाड को सपोर्ट करता है। इसमें इस बार डुअल कैमरा टेलीमेट्री और हाई कैपेसिटी हार्ड डिस्क का भी ऑप्शन मिलेगा।भारतीय बाजार में इसकी टक्कर Porsche 911, Ferrari 488, Audi R8, Mercedes-Benz AMG GT और Maserati GranTurismo से होगी।
4 of 5
Lamborghini Huracan Evo-11
उरकेन इवो के अपडेट्स की बात करें, तो इसमें नए स्टाइल का इंटीग्रेटेड विंग्स के साथ फ्रंट स्पिल्टर दिया गया है। साथ ही बेहतर लुक और एग्रीसिव दिखने के लिए Ypsilon डिजाइन का एयरइनटेक दिया गया है। उरकेन इवो में रियर बंपर, रियर डिफ्यूजर और नए ट्विन एग्जॉस्ट पाइप के अलावा LDVI नाम से नया चेसिस कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो स्पीड समेत कई चीजों को मॉनिटर और कंट्रोल करता है। साथ रही इसमें Y-शेप स्पोक वाले नए अलॉय व्हील दिए हैं।
5 of 5
Lamborghini Huracan Evo-8
लैंबॉर्गिनी उरकेन इवो में 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया है, जो 640 बीएचपी की पटॉवर और 600 एनएम का टॉर्क देता है। इवो को वेट-टू-पावर रेश्यो तक पहुंचने में 2.22 किलोग्राम प्रति हॉर्सपावर लगता है। वहीं इसका वजन 1422 किग्रा है और उरकेन इवो मात्र 2.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार सकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है।