फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kridn की डिलीवरी शुरू, फुल चार्जिंग में चलती है 110 किमी

Mon, 28 Dec 2020 08:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Dec 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
kridn electric motorcycle price kridn electric bike mileage electric motorcycles in india
One Electric Kridn - फोटो : One Electric
देश की स्वदेशी इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी One Electric (वन इलेक्ट्रिक) ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kridn की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस बाइक का नाम संस्कृत के शब्द 'क्रीड़न' से प्रेरित है जिसका मतलब होता है खेलना। इस बाइक को देश की सबसे तेज दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कहा जा रहा है। कंपनी ने हैदराबाद और बंगलुरू के ग्राहकों को Kridn की डिलीवरी देनी शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि नए साल में जनवरी के महीने तक तमिलनाडु और केरल और इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को यह बाइक उपलब्ध कराया जाएगा। 
kridn electric motorcycle price kridn electric bike mileage electric motorcycles in india
One Electric Kridn - फोटो : One Electric
सबसे तेज ईवी बाइक
कंपनी के मुताबिक शहर में इस्तेमाल करने के लिए Kridn फ्लैगशिप बाइक होगी। कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ बाइक है और कंपनी ने इसे कम्यूटर बाइक की तरह डिजाइन दिया है। इसके साथ ही कंपनी यह भी दावा कर रही है कि यह देश की सबसे तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बाइक है। जिसकी टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
kridn electric motorcycle price kridn electric bike mileage electric motorcycles in india
One Electric Kridn - फोटो : One Electric
बैटरी और स्पीड
Kridn
में 3 kWh लीथियम बैटरी और 5.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी। यह मोटर 165 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं रेंज की बात करें, तो इको मोड में यह 110 किमी की दूरी तय करेगी, वहीं नॉर्मल मोड में यह रेंज घट कर 80 किमी की रह जाएगी। बैटरी का चार्जिंग टाइम 4- से 5 घंटे है। वहीं इस बाइक की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा तक होगी। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 0-60 किमी की रफ्तार पकड़ने में महज 8 सेकंड का वक्त लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kridn electric motorcycle price kridn electric bike mileage electric motorcycles in india
One Electric Kridn - फोटो : One Electric
फीचर्स
यह गियरलेस बाइक होगी, जिसमें फ्रंट सस्पेंशन टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक और रिअर हाइड्रोलिक मिलेंगे। बाइक में ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। इसमें डिजिटल क्लस्टर, ऑप्शनल जीपीएस और एप कनेक्ट का फीचर मिलेगा। 
विज्ञापन
kridn electric motorcycle price kridn electric bike mileage electric motorcycles in india
One Electric Kridn - फोटो : One Electric
कीमत
वन इलेक्ट्रिक के मुतबिक Kridn को इन-हाउस बनाया गया है। इसके अलावा कंपनी Kridn R नाम से भी एक नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। साथ ही Kridn का एक एंट्री लेवल मॉडल भी होगा जिसमें 2 kW की मोटर लगी होगी और 75 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देगी। इस बाइक के अगले साल तक लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं One Electric Kridn की एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये रखी गई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed