फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Sonet की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, जानें कीमत, फीचर्स, इंजन और लॉन्च डिटेल्स

Tue, 14 Jul 2020 06:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Jul 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
kia sonet suv launch date in india kia sonet 2020 price and details in hindi kia sonet suv launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Social Media
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Kia Motors (किआ मोटर्स) की बहुप्रतीक्षित नई compact SUV (कॉम्पैक्ट एसयूवी) कार Kia Sonet (किआ सॉनेट) जल्द सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। किआ मोटर्स ने एलान किया है कि वह नई Kia Sonet compact SUV कार का अगले महीने अगस्त की 7 तारीख को ग्लोबल डेब्यू करेगी। कंपनी Kia Sonet के प्रॉडक्शन मॉडल को पहली बार एक लाइव वर्चुअल इवेंट के जरिए दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी। किआ सोनेट वर्ल्ड प्रीमियर इवेंट के लगभग एक महीने बाद बाजार में आएगी। किआ मोटर्स ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी कार को Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में पेश किया था। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी इसे भारत में काफी कम कीमत पर लॉन्च कर सकती है। किआ सोनेट का ग्लोबल प्रीमियर मई 2020 की शुरुआत में किया जाना था। लेकिन महामारी की वजह से सोनेट की लॉन्चिंग में देरी हुई। लेकिन बावजूद इसके यह कार बाजार में आ रही है। 
kia sonet suv launch date in india kia sonet 2020 price and details in hindi kia sonet suv launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Kia
पहले भारतीय बाजार में आएगी
किआ सोनेट की लॉन्चिंग वर्ष 2019 के बीच में किआ सेल्टोस की लॉन्चिंग की याद दिलाता है, जिसमें इसी तरह की कवायद की गई थी, पहले भारत और उसके बाद दुनियाभर में इसे लॉन्च किया गया था। वास्तव में सेल्टोस भारतीय बाजार में लॉन्च होने के छह महीने से भी ज्यादा समय के बाद अमेरिका में इसकी बिक्री शुरू हुई थी। किआ सोनेट एक सब-कम्पैक्ट कार है, यानी यह किआ पोर्टफोलियो में सेल्टोस के नीचे होगी। ग्लोबल स्तर पर भी, यह कार किआ की एसयूवी रेंज के लिए एंट्री लेवल मॉडल होगी। अपनी सहयोगी कंपनी ह्यूंदै के वेन्यू कार की तरह ही इसे अन्य बाजारों में भी बेचे जाने की उम्मीद है - जो कि भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में भी बिक रही है। 
kia sonet suv launch date in india kia sonet 2020 price and details in hindi kia sonet suv launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Kia compact SUV concept Kia QYI Kia Sonet - फोटो : अमर उजाला
इंजन 
भारतीय बाजार में Kia Motors का अगला उत्पाद Sub-compact SUV Kia Sonet होगा। Kia Sonet तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी। इसके 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं 1.2 लीटर के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। डीजल इंजन में ऑटोमैटिक पावरट्रेन भी मिलेगा, जो ह्यूंदै वेन्यू में नहीं मिलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kia sonet suv launch date in india kia sonet 2020 price and details in hindi kia sonet suv launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Kia compact SUV concept Kia QYI Kia Sonet - फोटो : अमर उजाला
फीचर्स
Seltos की तरह Kia Sonet में भी फीचर्स की भरमार होगी। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी जिसमें 5 सेगमेंट के तहत 37 फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
kia sonet suv launch date in india kia sonet 2020 price and details in hindi kia sonet suv launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Kia Sonet Concept - फोटो : अमर उजाला
कीमत और मुकाबला
Kia Sonet कार का उत्पादन आंध्र प्रदेश में कंपनी के अनंतपुर प्लांट में होगा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने पहले साल में ही इस कार की 70 हजार यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रखा है। ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने के बाद से ही कार प्रेमी इस कार का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किआ सॉनेट अपने सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए तैयार दिख रही है। Kia Sonet का मुख्य मुकाबला Maruti Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा), Ford EcoSport (फोर्ड इकोस्पोर्ट), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉम्पैक्ट SUV को लगभग 7 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की रेंज में उतारा जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed