फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Seltos खरीद कर नहीं पछताएंगे आप, इस खूबी के फैन हुए आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के ग्राहक!

Mon, 30 Dec 2019 01:57 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 30 Dec 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos Scores 5 star safety rating in ANCAP in Crash test
Kia Seltos launched - फोटो : kia motors

कोरियन कंपनी Kia Motors ने इस साल अगस्त में अपनी मिड साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Seltos लॉन्च की थी। सेल्टोस को लोगों ने हाथोंहाथ लिया और यह इस सेगमेंट की बादशाह बन गई। वहीं हाल ही में सेल्टोस को सुरक्षा के मामले में फाइव स्टार रेटिंग मिली है।

Kia Seltos Scores 5 star safety rating in ANCAP in Crash test
Kia Seltos Pole test - फोटो : ancap

40 हजार से ज्यादा गाड़ियां बिकीं

दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्यूंदै मोटर्स के स्वामित्व वाली किआ मोटर्स की एकमात्र एसयूवी ने देश में धमाल मचा दिया है। अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेल्टोस की नवंबर में ही अकेले 14 हजार से ज्यादा कारें बिकी थीं। वहीं लॉन्चिंग के चार महीनों में ही कंपनी 40 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है।

Kia Seltos Scores 5 star safety rating in ANCAP in Crash test
Kia Seltos Pole test - फोटो : A-NCAP

5.0 स्टार सेफ्टी रेटिंग

किआ सेल्टोस को भारत के साथ आस्ट्रेलिया के बाजार में भी लॉन्च किया गया था। हाल ही में किआ सेल्टोस पर आस्ट्रेलियाई न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) क्रेश टेस्ट किया गया था। टेस्टिंग में सेल्टोस को 5.0 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। अडल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में सेल्टोस को 85 फीसदी और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 83 फीसदी स्कोर मिला है। वहीं सेफ्टी असिस्ट में 70 फीसदी और वुलनेरबल रोड यूजर प्रोटेक्शन में 61 फीसदी स्कोर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Seltos Scores 5 star safety rating in ANCAP in Crash test
Kia Seltos Pole test - फोटो : A-NCAP

ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम             

किआ सेल्टोस को इस साल अक्टूबर में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था। अगर इन दोनों देशों के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की बात करें, तो भारत के मुकाबले यहां नियम काफी सख्त हैं। यहां मिलने वाली सेल्टोस में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जबकि टॉप वेरियंट्स में यह रडार सिस्टम के साथ आता है। इसके अलावा लेन कीप असिस्ट, डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर आते हैं।
 

विज्ञापन
Kia Seltos Scores 5 star safety rating in ANCAP in Crash test
Kia Seltos Pole test - फोटो : A-NCAP

दो ट्रिम्स टेकलाइन और जीटी लाइन

वहीं भारत में मिलने वाली सेल्टोस में छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, फ्रंट एंड रिअर पार्किंग सेंसर्स, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग समेत कई खास फीचर मिलते हैं। भारत में मिलने वाली सेल्टोस में दो ट्रिम्स टेकलाइन और जीटी लाइन मिलती है, जिसमें 20 से ज्यादा वेरियंट्स आते हैं। वहीं आस्ट्रेलियन सेल्टोस में छह वेरियंट्स S, S Plus, Sport, Sport Plus, LX और LX Plus वेरियंट मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed