{"_id":"5d2f14788ebc3e6ce13926c5","slug":"kia-seltos-records-unprecedented-6-046-bookings-on-the-first-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos को एक दिन मिली 6,046 बुकिंग्स, 22 अगस्त को होगी लांच","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Seltos को एक दिन मिली 6,046 बुकिंग्स, 22 अगस्त को होगी लांच
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kia Seltos
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किआ मोटर्स ने 16 जुलाई को अपनी पहली एसयूवी Seltos की बुकिंग शुरू की और पहले ही दिन 6,046 गाड़ियां बुक भी हो चुकी हैं। यानी आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्राहकों को यह गाड़ी कितनी भा रही है। किआ ने एक प्रेस नोट के जरिये यह जानकारी दी है। कंपनी ने देशभर में 160 शहरों से बुकिंग को शुरू किया था। नई सेल्टोस के लिए 25000 रुपये टोकन राशि रखी गई है।
समय पर होगी डिलीवरी
2 of 4
Kia Seltos
- फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर किआ मोटर्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स-मार्केटिंग मनोहर भट ने कहा, “160 शहरों में ग्राहकों की ऐसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जहां हम मौजूद हैं। हमारे सबसे आधुनिक ऑटोमोटिव प्लांट में 3 लाख की क्षमता के साथ, हम समय पर डिलीवरी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
22 अगस्त को होगी लांच
3 of 4
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू
- फोटो : Social
किआ मोटर्स 22 अगस्त को सेल्टोस को लांच करने जा रही है। नई सेल्टोस की सम्भावित कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। कंपनी को पूरा भरोसा है कि यह मॉडल ग्राहकों की उमीदों पर खरा उतरेगा। सेल्टोस का निर्माण किआ के 536 एकड़ अनंतपुर प्लांट में किया जाएगा, जिसकी वार्षिक क्षमता 3,00,000 यूनिट्स की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन और फीचर्स
4 of 4
किआ सेल्टोस शुरू
- फोटो : Social
नई किआ सेल्टोस 3 इंजन ऑप्शन में आएगी। इसमें 1.5-लीटर का एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन मिलेगा जबकि 1.4-लीटर का टर्बो पेट्रोल भी मिलेगा वही सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।