{"_id":"60ae63762b6bcd69a64da161","slug":"kia-carnival-mpv-available-with-satisfaction-guarantee-scheme-and-30-day-return-scheme-kia-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Carnival MPV: कार चला खुश नहीं हुए तो 30 दिनों में वापस लेगी कंपनी, 95 फीसदी पैसा भी करेगी वापस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Carnival MPV: कार चला खुश नहीं हुए तो 30 दिनों में वापस लेगी कंपनी, 95 फीसदी पैसा भी करेगी वापस
Wed, 26 May 2021 08:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 26 May 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Kia Carnival
- फोटो : PTI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia (किआ) ने पिछले साल ऑटो एक्सपो 2020 में भारत में अपनी लक्जरी एमपीवी कार Kia Carnival (किआ कार्निवल) को लॉन्च किया था। जिसके बाद से इस एमपीवी की अच्छी खासी बिक्री हुई है। वाहन निर्माता के मुताबिक उसने देश में कार्निवल की 6,200 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। खास बात यह है कि इसकी बिक्री में इसके लिमोसिन वेरिएंट की लगभग 60 फीसदी की हिस्सेदारी है। कार की लोकप्रियता को बनाए रखने के प्रयास में, किआ इंडिया कार्निवल के लिए एक सैटिस्फैक्शन गारंटी स्कीम (संतुष्टि गारंटी योजना) लेकर आई है।
Kia Carnival
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
30 दिनों में करें वापस
इस योजना के तहत इस कार से असंतुष्ट ग्राहक इसे कंपनी को वापस कर सकते है और इसके बदले उन्हें 95 फीसदी तक रकम वापस मिल जाएगी। किआ की योजना के मुताबिक Kia Carnival के ग्राहक यदि अपनी कार से असंतुष्ट हैं तो वो कार को खरीदने के 30 दिनों के भीतर इसे वापस कर सकते है। वाहन निर्माता के मुताबिक ग्राहक कार की एक्स-शोरूम लागत के साथ-साथ वाहन के पंजीकरण/फाइनेंस इत्यादि के लिए खर्च हुए किसी भी ओवरहेड लागत का 95 फीसदी वसूल कर सकेंगे। इसमें कुछ शर्तें भी लागू हैं।

Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
इस बात का रखना होगा ध्यान
किआ की योजना के तहत सिर्फ वहीं वाहन वापस लिए जाएंगे जो खरीदारी की तारीख से वापसी के दिन तक 1500 किलोमीटर से ज्यादा नहीं चलाए हुए हों। इसके अलावा खरीदारी के 30 दिनों के भीतर वापसी के लिए लाई गई हो। इसके साथ ही वाहन में किसी भी तरह का डैमेज या टूट-फूट नहीं होनी चाहिए या कोई इंश्योरेंस क्लेम नहीं होना चाहिए। इसके अलावा सभी दस्तावेज और शुल्क सहित वाहन के हस्तांतरण के लिए एक मालिक का समझौता अनिवार्य होगा। वाहन बंधक मुक्त होना चाहिए और इसके लिए फाइनेंसर की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जमा किया जाना चाहिए। यह योजना कार्निवल एमपीवी के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी।

Kia Carnival MPV Sunroof
- फोटो : अमर उजाला
इंजन और पावर
Kia Carnival भारत में 7, 8 और 9 तीन अलग-अलग सीटिंग लेआउट्स के साथ बेची जाती हैं। इस एमपीवी कार में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 200 PS का पावर और 440 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है।

फीचर्स और कीमत
Kia Carnival भारत में कंपनी की प्रीमियम एमपीवी कार है। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस कार में 8-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा दूसरी पंक्ति में 10.1-इंच का ट्चस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें कंपनी की खास UVO कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और हिल एसिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 24.95 लाख रुपये से लेकर 33.95 लाख रुपये के बीच है।