{"_id":"5e26fa148ebc3e4b2427b73d","slug":"kia-carnival-2020-specifications-india-kia-carnival-launch-date-and-price-in-india-auto-expo-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Carnival MPV हुई लॉन्च, भारत में पहली बार मिलेगी डबल सनरूफ वाली लग्जरी कार, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Carnival MPV हुई लॉन्च, भारत में पहली बार मिलेगी डबल सनरूफ वाली लग्जरी कार, जानें कीमत
Wed, 05 Feb 2020 11:59 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Kia Carnival MPV Sunroof
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kia Motor India (किआ मोटर इंडिया) भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बहुप्रतीक्षित अपनी दूसरी कार Kia Carnival MPV (किआ कार्निवल एमपीवी) लॉन्च कर दी है। Kia Motors की पहली SUV कार Seltos भारत में लॉन्च होते ही छा गई थी। अब Kia Motors ने दूसरी कार Kia Carnival MPV पेश की है। कंपनी ने जब से इस एमपीवी कार का एलान किया था तभी से कार प्रेमी इसका इंतजार कर रहे थे। कंपनी इस बात से उत्साहित है कि इस नए मॉडल के लिए पहले से ही हजारों बुकिंग हो चुकी है। किआ के इस नए मॉडल के लिए कार प्रेमियों की दीवानगी इस बात से पता चलती है कि कंपनी को इस एमपीवी कार की प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले दिन 1,410 ऑर्डर मिले। यह कार मल्टिपल सिटिंग ऑप्शंस के साथ आएगी। किआ कार्निवल एमपीवी का मुकाबला Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) से होगा। जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं 4 वेरिएंट
Kia Carnival MPV के एंट्री लेवल वेरिएंट में 9 सीटे होंगी। मिड स्पेक वेरिएंट में 8 सीटे होंगी। इसके अलावा 7 सीटर मॉडल दो वेरिएंट की साथ आएगा। 7 सीटर वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ आएंगे।
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
प्रीमियम फीचर्स वाली 7 सीटर वेरिएंट
Kia Carnival MPV 7 सीटर में शानदान फीचर्स मिलेंगे। इनमें पावर एडजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, पावर विंडो, पावर्ड टेलगेट, कीलेस एंट्री ऐंड गो, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल-पैन पावर्ड सनरूफ और लेदर अपहोस्ट्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia carnival
- फोटो : social media
डायमेंशन
भारत में Kia Carnival MPV की टक्कर Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) से होगी। कार्निवल लंबाई में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से लंबी होगी। कार्निवल की डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 5,155 एमएम, चौड़ाई 1985 एमएम और ऊंचाई 1740एमएम है, जबकि इसका व्हील बेस 3060 एमएम है। क्रिस्टा के मुकाबले 380 एमएम लंबी, 155 एमएम चौड़ी, लेकिन ऊंचाई में 40 एमएम छोटी है।
विज्ञापन
Kia Grand Carnival launch
- फोटो : सांकेतिक
इंजन
Carnival में 2.2E-VGT डीजल इंजन मिलेगा, जो 3800 आरपीएम पर 199 बीएचपी की पावर और 1750 से 2750 आरपीएम पर 441 एनएम का टॉर्क देगा। कॉर्निवाल में 8 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगी, जो मैन्युअल के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध होगा। कार की असेंबलिंग आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित किआ प्लांट में होगी।