फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   kawasaki ninja 1000sx 2020 price in india kawasaki ninja 1000sx 2020 specs kawasaki ninja 1000 sx price in india kawasaki ninja price in india kawasaki bikes

स्पोर्ट्स टूअर बाइक Kawasaki Ninja 1000SX भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स

Sun, 31 May 2020 12:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 31 May 2020 12:06 PM IST
सार

  • स्पोर्ट्स टूअर बाइक Kawasaki Ninja 1000SX लॉन्च 
  • पिछले कुछ हफ्तों में कावासाकी की तीसरी लॉन्च 
  • Ninja 1000SX में दिया गया अपडेटेड इंजन
  • पुराने मॉडल की तुलना में फीचर्स हुए अपडेट

विज्ञापन
kawasaki ninja 1000sx 2020 price in india kawasaki ninja 1000sx 2020 specs kawasaki ninja 1000 sx price in india kawasaki ninja price in india kawasaki bikes
Kawasaki Ninja 1000SX - फोटो : Kawasaki

विस्तार

Kawasaki (कावासाकी) ने नई Ninja 1000SX बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान यह कावासाकी की तीसरी लॉन्च है। 2020 Ninja 1000 की कीमत में पुराने मॉडल 2019 Ninja 1000 की तुलना में 50,000 रुपये का इजाफा किया गया है। पुराने बाइक की कीमत 10.29 लाख रुपये थी, वहीं 2020 Ninja 1000SX BS6 की कीमत 10.79 लाख रुपये है। कावासाकी ने पूरे देश में और अपनी वेबसाइट के जरिए नई Ninja 1000SX की बुकिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

इंजन
2020 Ninja 1000SX (कावासाकी निन्जा 1000SX) में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेटेड इंजन दिया गया है। यह 1,043cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, इन-लाइन 4-सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 10,000 rpm पर 142 PS का पावर और 8,000 rpm पर 111 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें चार राइडिंग मोड स्पोर्ट, रोड, रेन और राइडर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
2020 Kawasaki Ninja 1000SX एक स्पोर्ट्स टूअर मोटरसाइकिल है। नई बाइक में कई अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें नई एलईडी हेडलाइट, सिंगल-साइड एग्जॉस्ट, 4.3-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल में कावासाकी इंटेलिजेंट एबीएस, कावासाकी कॉर्नरिंग मैनेजमेंट फंक्शन,  3-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और कावासाकी क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह शानदार बाइक इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर से भी लैस है। 
विज्ञापन

कलर ऑप्शन
नई 2020 Ninja 1000SX BS6 दो कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। नई बाइक मेटैलिक ग्रेफाइट ग्रे / मेटैलिक डायब्लो ब्लैक और मेटैलिक ग्रेफाइट ग्रे /  एमरल्ड ब्लैज्ड ग्रीन रंग के साथ पेश की गई है। 

ब्रेकिंग सिस्टम
2020 Ninja 1000SX बाइक के फ्रंट में 300 mm ड्यूल-डिस्क और रियर में 250 mm सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है। इस बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस का फीचर दिया गया है। मोटरसाइकिल के सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में 120mm वील ट्रैवल के साथ USD फोर्क्स और रियर में 144mm वील ट्रैवल के साथ गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। Ninja 1000SX में फ्रंट और रियर में 17-इंच व्हील्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed