साल 2019 का पहला महीना खत्म होने की कगार पर है, आॅटो क्षेत्र में साल 2019 में करीब 112 गाड़ियां लॉन्च होंगी। इन 112 आगामी कारों में 3 हाइब्रिड, 21 सेडान, 55 एसयूवी, 2 कंवर्टिबल, 6 कूप, 1 वैगन, 21 हैचबैक और 3 एमयूवी हैं। जिनमें से एक (Toyota Camry) ने फिलहाल बाजार में दस्तक दे दी है। आपको बता दे, आने वाले 10 दिनों में बाजार में 5 गाड़ियां लॉन्च होंगी। जिनकी शुरूआती कीमत 5 लाख रुपए से शुरू होगी। तो एक नजर जल्द लॉन्च होने वाली गाड़ियों पर।
अगले 10 दिनों में लॉन्च होंगी ये 5 कार, पढ़ें पूरी जानकारी
Nissan kicks: 21 January
बात करें इसके इंजन की तो कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध होने की संभावना है। किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा। जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
New Maruti Wagon-R: 23rd January
23 जनवरी को मारुति की नई वैगन आर और उसी दिन टाटा हैरियर की भी लॉन्चिंग होनी है। मारुति ने नई वैगन आर की लॉन्चिंग से पहले कुछ फर्स्ट लुक वीडियोज पोस्ट किए हैं, जिन्हें देख कर आप अंदाजा लगा सकता हैं कि नई वैगन आर में क्या है खास...
2019 में लांच होने वाली गाड़ियों में मारुति वैगन आर का नाम सबसे टॉप पर है। वैगन आर को पहली बार दिसंबर 1999 में लॉन्च किया गया था, तब से इस कार के चार अपग्रेड आ चुके हैं। नई वैगनआर में 1.0-लीटर K10B 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 67बीएचपी की पॉवर और 91एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या एमटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है। बता दें, कंपनी ने अभी कार के इंजन में बदलाव की कोई जानकारी साझा नहीं की है। बात करें, कीमत की तो इस कार की कीमत 5 से 7 लाख के बीच हो सकती है।
Maruti Suzuki ने क्यों लिया डीजल गाड़ियां ना बनाने का फैसला?
Tata Harrier: 23rd January
टाटा मोटर्स की अपकमिंग फ्लैगशिप एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। हैरियर की लांचिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है।इस कार की कीमत को कम रखने के लिए इस प्लेटफार्म में बड़े बदलाव भी किए गए हैं। कंपनी इस कार को 17 या 18 इंच व्हील के साथ ऑफर कर सकती है। हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा।
कार को कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में लांच करेगी। यह इंजन 140 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। टाटा की इस कार में कई ड्राइव मोड मिलने की उम्मीद है। जो शहर के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए भी इसे एक बेहतर एसयूवी बनाएंगे। हालांकि, हैरियर की कीमत को लेकर अभी महज अंदाजा लगाया ज रहा है। कि इसकी कीमत 15 लाख के आस पास हो सकती हैं।
Mercedes benz V-class:24 January
लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज अपनी MPV वी-क्लास को भारत में 24 जनवरी को लांच करेगी। इस कार को विटो पैनल वैन की तर्ज पर बनाया गया है। जिसके डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इस कार को भारत में स्पेन से इंपोर्ट करके CBU रूट के तहत बेचा जाएगा। कार में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो 194 पीएस की ताकत और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 9 स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। भारत में मर्सिडीज बेंज की इस MPV की कीमत लगभग 75 लाख रुपए तक हो सकती है।