फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   jbm auto limited launched electric bus Eco-Life e9 e12 electric bus in india electric vehicle

Auto Expo 2020: JBM ऑटो ने दो इलेक्ट्रिक बसों को किया लॉन्च, 10 साल में बचेगा 3.5 लाख लीटर डीजल

Fri, 07 Feb 2020 05:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
jbm auto limited launched electric bus  Eco-Life e9 e12 electric bus in india electric vehicle
JBM Auto Limited Electric Bus Eco-Life e9 - फोटो : JBM
Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में JBM Auto Limited (जेबीएम ऑटो लिमिटेड) ने अपनी दो इलेक्ट्रिक बसों Eco-Life e9 (इको-लाइफ ई9) और e12 (ई12) को पेश किया। Eco-Life के इन इलेक्ट्रिक बस में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम और बिल्कुल नया इलेक्ट्रिक ड्राइव मिलता है। ऑटो एक्सपो में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जेबीएम की इन बसों का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जेबीएम के कार्यकारी निदेशक निशांत आर्या और जेबीएम की हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रशंसा की। कंपनी के मुताबिक जीरो एमिसन व्हीकल (जेडईवी) ईको-लाइफ 10 सालों के दौरान लगभग 1 हजार टन के बराबर कार्बन डाई-ऑक्साइड और 3,50,000 लीटर डीजल की बचत करेगी। जानते हैं इस इलेक्ट्रिक बस की खास बातें। ईको-लाइफ फुल चार्जिंग के बाद 125-150 किलोमीटर तक चल सकती है। 
विज्ञापन

फीचर्स

  • फास्ट चार्जिंग लिथियम बैटरी
  • प्लग-इन चार्जिंग सिस्टम
  • ट्रैक्शन मोटर
  • कॉरोजन रेसिस्टेंट लैडर फ्रैम चेसिस
  • हर सीट के साथ मोबाइल चार्जिंग सॉकेट
  • यात्रियों के लिए स्टॉप रिक्वेस्ट बटन
  • पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम
  • एयर कंडीशनिंग सिस्टम
  • फास्ट चार्जिंग लिथियम बैटरी
  • चालक के लिए आकर्शक डिजाइन वाले टच स्क्रीन डैशबोर्ड 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी

Eco-Life में लिथियम बैटरी दी गई है जो फास्ट प्लग-इन चार्जिंग सिस्टम से चार्ज किया जाता है। तेजी से चार्ज होने वाली लिथियम बैटरियों वाली ईको-लाइफ एक बार चार्ज होने पर 125-150 किलोमीटर (शहर की ट्रैफिक स्थिति के आधार पर) चल सकती है। 

JBM का फोकस ई-मोबिलिटी यानी इलेक्ट्रिक बस, बैटरी टेक्नोलॉजी, शहर में ऑपरेटिंग पैटर्न पर आधारित चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए संपूर्ण इकोसिस्टम सोल्यूशन मुहैया करा कर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में वन-स्टॉप सोल्यूशन प्रदाता बनना है। 
विज्ञापन

सुरक्षा फीचर्स

  • लाइव कैमरा, सेंट्रली मॉनीटर्ड सिस्टम 
  • इमरजेंसी सेफ स्टॉप बटन 
  • GPS से जुड़ा पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस)
  • बस में फायर एक्सटिंगुशर
  • इलेक्ट्रो न्यूमेटिक कंट्रोल्ड एंट्री डोर्स
  • फायर डिटेक्षन एंड सप्रेशन सिस्टम 
  • इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम
  • इमरजेंसी एग्जिट डोर्स
  • लार्ज विंडोज

1 करोड़ रोजगार पैदा होंगे

JBM Group (जेबीएम समूह) के कार्यकारी निदेशक निशांत आर्य ने इस अवसर पर कहा, 'हमें बगैर उत्सर्जन वाले सार्वजनिक परिवहन साॅल्युशन सुनिश्चित करने के लिए लंबी यात्रा करनी है और इस दिशा में इलेक्ट्रिक बसें एक उत्प्ररेक होंगी। मौजूदा समय में दुनियाभर के देश मजबूत ईवी नीतियां बनाने पर जोर दे रहे हैं और यदि भारत फेम-2 का लक्श्य हासिल कर लेता है तो वह ई-वाहनों की संख्या के संदर्भ में दुनिया के टॉप-3 देशों में शुमार हो जाएगा। इससे लगभग एक करोड़ रोजगार भी पैदा होंगे और ई-मोबिलिटी स्पेस तथा संबद्ध क्शेत्रों में परोक्श एवं अपरोक्श तरीके से कई विकल्प खुलेंगे। ई12 के साथ साथ ईको-लाइफ ई9 ने हमारे इलेक्ट्रिक बस पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ई12 को पिछले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। ईको-लाइफ सीरीज को सरकार के मेक इन इंडिया विजन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय तौर पर तैयार किया गया है। हमारे पास घरेलू सॉल्युशनों के साथ ई-मोबिलिटी की 'वेल टु व्हील अवधारणा भी है जिसमें स्वच्छ ऊर्जा निर्माण से लेकर हरित ऊर्जा खपत पर जोर दिया गया है।' 

ईको-लाइफ का निर्माण फरीदाबाद (हरियाणा) और कोसी (उत्तर प्रदेश) में कंपनी के हाई-टेक संयंत्रों में किया गया है। इन संयंत्रों में सालाना 2000 बसों के निर्माण की क्षमता है। Eco-Life में अधिकतम शक्ति और न्यूनतम वजन सुनिश्चित करने के लिए कॉरोजन रेसिस्टेंट लैडर फ्रैम स्ट्रक्चर शामिल किया गया है।

यह फ्रंट/साइड कॉलिजन और रोलओवर एक्सीडेंट के मामले में सुरक्षा के लिए वैश्विक मानकों के अनुसार है। Eco-Life में GPS से जुड़ा पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस), व्हीकल हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, फायर डिटेक्षन एंड सप्रेशन सिस्टम आदि भी लगे हुए हैं। Eco-Life को इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम और नए इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed