फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj की यह कार एक लीटर में चलेगी 36 किलोमीटर, 18 अप्रैल को भारत में होगी लॉन्च

Wed, 17 Apr 2019 11:16 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 17 Apr 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Qute india's first quadricycle launching on april 18, read engine, mileage and specifications
Bajaj Qute

देश की पहली क्वाड्रीसाइकिल Bajaj Qute का इंतजार ख़त्म हुआ। जी हां, 18 अप्रैल को भारत में इसे लॉन्च किया जायेगा। आपको बता दें कि बजाज ऑटो Qute कार को केवल एक्सपोर्ट मार्केट के लिए ही काफी समय से बना रही है। लेकिन अब यह भारतीय सड़कों पर फर्राटा भरने के लिए तैयार है। दिखने में यह टाटा की नैनो से भी छोटी होगी। आइये जानते हैं इसकी खासियतों और इंजन डिटेल के बारे में। 

कीमत

Bajaj Qute india's first quadricycle launching on april 18, read engine, mileage and specifications
Bajaj Qute

बात कीमत की करें तो Bajaj Qute पेट्रोल और CNG विकल्प में आएगी, पेट्रोल वर्जन की कीमत 2.64 लाख और CNG वेरियंट की कीमत 2.84 लाख रुपये है, ये कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
 

इंजन

Bajaj Qute india's first quadricycle launching on april 18, read engine, mileage and specifications
Bajaj Qute

Bajaj Qute में 216 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, ट्विन स्पार्क इंजन लगा है जो मोनो-फ्यूल वर्जन में उपलब्ध है। इसका मतलब यह हुआ कि आप या तो पेट्रोल या फिर CNG ऑप्शन में ही खरीद सकते हैं। यह पेट्रोल और CNG ऑप्शन में एक साथ नहीं आएगी। पेट्रोल वर्जन में यह इंजन 13 बीएचपी की पावर और 18.9 एनएम टॉर्क देता है। वहीं इसका CNG वर्जन 10 bhp की पावर और 16 Nm का टॉर्क देता है। इसका अलावा इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स का फीचर मिलेगा । 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में दिखी पहली बार

Bajaj Qute india's first quadricycle launching on april 18, read engine, mileage and specifications
bajaj QUTE

Bajaj ने पहली बार Qute को 2012 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इसके बाद ऑटो एक्सपो 2016 में इसका प्रॉडक्शन मॉडल पेश किया था। लेकिन कुछ नियमों के अनुसार इसे भारतीय सड़कों पर चलने के उपयुक्त नहीं माना गया। लेकिन 2018 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट ऐंड हाइवे) ने 'क्वाड्रीसाइकल' नाम से देश में गाड़ियों के एक नए सेगमेंट बनाने को मंजूरी दी। जिसके बाद Bajaj Qute को भारतीय सड़कों पर चलने के लिए कानूनी रूप से मंजूरी मिल गई। ऐसे में अब इस कार का इस्तेमाल पर्सनल और कमर्शल रूप में किया जा सकता है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed