फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की पहली इंटरनेट एसयूवी MG Hector Vs Hyundai Venue में कड़ा मुकाबला, पढ़ें फीचर

Thu, 02 May 2019 12:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
india's first internet connected cars suv MG Hector Vs Hyundai Venue comparison
MG Hector Vs Hyundai Venue

अपकमिंग एमजी हेक्टर और ह्यूंदै वेन्यू एसयूवी भारत की पहली ऐसी कार होंगी, जो इंटरनेट से कनेक्टेड होंगी। हेक्टर को पहली इंटरनेट कार कहा जा रहा है, जिसमें iSmart इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा। वहीं ह्यूंदै की वेन्यू ब्लू लिंक सिस्टम के साथ लांच होगी। हालांकि अभी तक हेक्टर की लांच डेट का खुलासा नहीं हुआ है, माना जा रहा है कि हेक्टर जून में लांच होगी, जबकि वेन्यू 21 मई को लांच होने वाली है।      

कनेक्टेड फीचर के साथ लांच दोनों कारें

india's first internet connected cars suv MG Hector Vs Hyundai Venue comparison
MG Hector India Launch

ये दोनों ही कारें कनेक्टेड फीचर के साथ लांच होंगी और एक्सटर्नल सर्वर के साथ कम्यूनिकेट कर सकेंगी। इंफोटेनमेंट यूनिट में ई-सिम लगा कर M2M नेटवर्क के जरिए कम्यूनिकेशन किया जा सकेगा। वहीं इंफोटेनमेंट सिस्टम सर्वर से बिना किसी अतिरिक्त जरूरत के कनेक्ट रहेगा। इस फीचर का फायदा यह होगा कि यूजर मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए रिमोटली कार को मॉनिटर करने के साथ कई फीचर्स को कंट्रोल भी कर सकेंगे।    
 

बाइल एप से कर सकेंगे एसी को स्टार्ट

india's first internet connected cars suv MG Hector Vs Hyundai Venue comparison
2020 hyundai venue new york auto show

दोनों ही कारों हेक्टर और वेन्यू में कई कॉमन फीचर भी होंगे, जिसमें रिमोट इंजन स्टार्ट/स्टॉप फीचर भी है। इसके अलावा मोबाइल एप के जरिए कार के एसी को स्टार्ट किया जा सकेगा। वहीं दोनों ही कारें इंमरजेंसी के दौरान अहम भूमिका निभाएंगी। किसी भी हादसे या इमरजेंसी के हालात में कार सर्वर के जरिए को संबंधित अथॉरिटीज को सूचना देगी। वहीं दोनों ही कारों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड वॉयस असिस्टेंट फीचर मिलेगा, जो आपके लिए कटटलिंग बी करेगा और नेविगेशन भी दिखाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे फीचर...

india's first internet connected cars suv MG Hector Vs Hyundai Venue comparison
MG Hector SUV India Launch

ये होंगे फीचर...

  • वॉयस असिस्टेड कॉलिंग
  • रियल टाइम व्हीकल ट्रैकिंग
  • वॉयस असिस्टेड नेविगेशन
  • एप से पुश मैप्स
  • लाइव ट्रैफिक इनफारमेंशन
  • जियो फेंस
  • रिमोट इंजन स्टार्ट/स्टॉप
  • ऑटो क्रैश नोटिफिकेशन
  • रिमोट क्लाइमेट कंट्रोल
  • इमरजेंसी असिस्टेंस
  • रिमोट डोर लॉक/अनलॉक  
  • रोड साइड असिस्टेंस
  • फाइंड माई कार लोकेशन
  • ड्राइविंग बिहेवियर/इंफारमेशन
विज्ञापन

हेक्टर में फ्री गाना प्रीमियम और एक्यूवेदर अकाउंट्स

india's first internet connected cars suv MG Hector Vs Hyundai Venue comparison
MG-Hector suv rear

वहीं हेक्टर के iSMART सिस्टम में कई बेसिक फीचर्स के साथ कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी होंगे...

  • वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल क्लाइमेट कंट्रोल, विंडोज और सनरूफ को कंट्रोल करने में भी किया जा सकेगा।
  • फ्री गाना प्रीमियम और एक्यूवेदर अकाउंट्स मिलेंगे
  • मोबाइल एप्लीकेशन पर व्हीकल स्टेटिस्टिक्स के साथ टायर प्रेशर इंफारमेशन
  • 5जी अपग्रेडेबल सिम
  • टॉमटॉम नेविगेशन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed