फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना ने बदल दी लोगों की सोच, जुलाई महीने में टोल प्लाजा पर 8.6 करोड़ से ज्यादा हुए FASTag के ट्रांजेक्शन

Thu, 13 Aug 2020 11:18 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 13 Aug 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
In July 2020 more than 86 million Fastag transactions led to a transaction of Rs 1623 crore.
Fastag Toll Plaza BHim app - फोटो : AmarUjala
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) प्रोग्राम के तहत जुलाई महीने में FASTag के ट्रांजेक्शन की संख्या 8.6 करोड़ को पार कर गई है। इसकी तुलना अगर पिछले दो महीनों से की जाए तो FASTag ट्रांजेक्शन की संख्या में 54 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है। NPCI ने बताया कि जुलाई 2020 में 8.62 करोड़ फास्टैग ट्रांजेक्शन से 1623.30 करोड़ का लेन-देन हुआ। जबकि जून 2020 में 8.19 करोड़ ट्रांजेक्शन से 1511.93 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ था। खास बात यह है कि जहां कोरोना काल में हर जगह गिरावट देखी जा रही है वहीं, FASTag ट्रांजेक्शन में तेज उछाल देखा गया।


एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड-19 के कारण लोग कॉन्टैक्ट लेस ट्रांजेक्शन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
In July 2020 more than 86 million Fastag transactions led to a transaction of Rs 1623 crore.
FASTag Toll Tax

टोल प्लाजा के लिए शुरू हुई थी सुविधा


फास्टैग की सुविधा को सबसे पहले टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए लाया गया था। दरअसल पहले टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगती थीं। इससे लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था और इस दौरान ईंधन की खपत भी होती थी। इसके कारण सरकार ने फास्टैग की सुविधा शुरू की, जिससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों में भारी कमी आई। बता दें कि मौजूदा समय में देश के 695 टोल प्लाजा पर यह सेवा उपलब्ध है।
In July 2020 more than 86 million Fastag transactions led to a transaction of Rs 1623 crore.
Parking - फोटो : Unsplash

हैदराबाद एयरपोर्ट पर लोगों का मिला साथ


नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स टोल कलेक्शन मौजूदा समय में हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लागू है, जहां फास्टैग की सेवा को लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में अब देश के अन्य बड़े शहरों में भी इस सेवा को लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
In July 2020 more than 86 million Fastag transactions led to a transaction of Rs 1623 crore.
Fastag RFID CHIP - फोटो : AmarUjala

इन शहरों में शुरू होगी सुविधा


नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अब फास्टैग की सेवा को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों में मॉल, एयरपोर्ट और प्राइवेट पार्किंग में भी शुरू करने जा रही है। इससे कांटैक्टलेस पार्किंग संभव होगी। 
विज्ञापन
In July 2020 more than 86 million Fastag transactions led to a transaction of Rs 1623 crore.
FASTag Toll Tax - फोटो : ICICI

क्या है फास्टैग?


फास्टैग, गाड़ी के विंडशील्ड पर लगाया गया एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कनेक्शन डिवाइस है, जिससे टोल प्लाजा पर ड्राइवर को अपनी गाड़ी को रोकना नहीं पड़ता है। रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (RFID) से लैस, डिवाइस का इस्तेमाल टोल शुल्क लेने के लिए सीधे प्रीपेड वॉलेट या उससे जुड़े बैंक खाते से किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed