ह्यूंदै की नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू 21 मई से भारत में बिक्री शुरू होगी और यहां तीन इंजन ऑप्शंस के साथ बेचा जाएगा। वेन्यू का ग्लोबल डेब्यू 17 अप्रैल को न्यूयार्क ऑटो शो में किया गया था। 5 सीटर वाली वेन्यू को 1.0 लीटर T-GDI Kappa पेट्रोल, 1.2 लीटर MPI पेट्रोल और 1.4 लीटर डीजल के साथ लान्च किया जाएगा। जानते हैं वेन्यू के 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन की खासियतों के बारे में...
इस सेगमेंट में पहली बार डीसीटी का फीचर
2 of 6
hyundai venue engine final
ह्यूंदै वेन्यू के जिस इंजन वैरियंट की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है 1.0 लीटर T-GDI Kappa टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इसे वेन्यू का परफॉरमेंस इंजन भी कहा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी कि यह 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देगा। वहीं इसके साथ 7 स्पीड ऑटोमैटिक डुअल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन भी मिलेगा। इस सेगमेंट में पहली बार डीसीटी का फीचर मिलेगा।
गियर शिफ्टिंग के दौरान कम टॉर्क ट्रांसफर
3 of 6
2020 hyundai venue new york auto show rear
ह्यूंदै का दावा है कि डीसीटी की वजह से गियर शिफ्टिंग के दौरान कम टॉर्क ट्रांसफर होता है। इस फीचर से छोटे इंजन के बावजूद ज्यादा आरपीएम पर गाड़ी अच्छा माइलेज देती है। वहीं ह्यूंदै वेन्यू के साथ 3 साल तक रोड साइड असिस्टेंस के साथ स्टैंडर्ड 3 साल की अनलिमिटेड किमी वारंटी ऑफर कर रही है। वर्तमान में इस सेगमेंट में अभी तक कोई कार कंपनी इस तरह का ऑफर पेश नहीं कर रही है।
वेन्यू में आएगा 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
4 of 6
2020 hyundai venue new york auto show
वहीं ह्यूंदै 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4 लीटर डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर नहीं करेगी। दोनों इंजनों को 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लान्च किया जाएगा। वेन्यू को कंपनी ने 69 प्रतिशत एडवांस्ड हाई स्ट्रैंथ स्टील (AHSS) + हाई स्ट्रैंथ स्टील (HSSI) का इस्तेमाल किया है। इसका डिजाइन नया है लेकिन कुछ कुछ हुंडई की कोना और क्रेटा की याद भी दिलाता है।
वेन्यू का व्हीलबेस 2500 एमएम
डायमेंशन की बात करें तो वेन्यू की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1770 एमएम और ऊंचाई 1590 एमएम है। वेन्यू का व्हीलबेस 2500 एमएम का है। वहीं इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरिफायर, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम, रिअर एयर कंडीशनिंग वेंट्स, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, कॉर्नरिंग लैंप्स, एचडी डिस्प्ले स्क्रीन समेत कई ऐसे फीचर हैं, जो इस सेगमेंट की किसी सब-4 मीटर एसयूवी में पहली बार मिलेंगें।