फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai venue flux launch hyundai venue flux price hyundai venue flux features hyundai venue flux specifications hyundai venue flux engine hyundai venue flux india hyundai venue engine hyundai venue specifications hyundai venue price in india

Hyundai Venue FLUX हुई लॉन्च, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और डिटेल्स

Mon, 15 Jun 2020 11:32 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2020 11:32 AM IST
सार

Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) सब-कॉम्पेक्ट कार भारत में पहले से ही काफी लोकप्रिय हो रही है और इस सेगमेंट में एक गेम-चेंजर मॉडल की तरह उभर कर आई है। यह अपने सेगमेंट की पहली कार है जिसमें पहली बार ऐसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं जो अन्य कारों में नहीं मिलते। इसके साथ ही इसका यूनीक डिजाइन और पावरफुल इंजन मिलता है। 

विज्ञापन
hyundai venue flux launch hyundai venue flux price hyundai venue flux features hyundai venue flux specifications hyundai venue flux engine hyundai venue flux india hyundai venue engine hyundai venue specifications hyundai venue price in india
Hyundai Venue FLUX - फोटो : Hyundai

विस्तार

लॉकडाउन के प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट मिल रही है और डीलरशिप अपने कारोबार को फिर से शुरू कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में ह्यूंदै वेन्यू फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक के रूप में उभरेगी। 
विज्ञापन


अब ह्यूंदै ने घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया में Hyundai Venue FLUX (ह्यूंदै वेन्यू फ्लक्स) के नाम से वेन्यू का एक खास वर्जन लॉन्च किया है। ह्यूंदै वेन्यू कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर को कंपनी ने स्पोर्टी अपील देने की कोशिश की है। भारत में इस की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं कि भारत में बिकने वाली वेन्यू से कोरियाई वर्जन कितनी अलग है। 
विज्ञापन

इंजन
Hyundai Venue Flux (वेन्यू फ्लक्स) में 1.6L स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन दिया गया है जो स्मार्टस्ट्रीम आईवीटी (सीवीटी) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। यह 4-सिलेंडर इंजन है जो 6,300rpm पर 121hp का पावर और 4,300rpm पर 154Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

जबकि भारत में बिकने वाली ह्यूंदै वेन्यू दो वेरिएंट- पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ आती है। 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन 83 hp का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल 120 hp का पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। वहीं 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन 100 hp का पावर और 240 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, और इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन

फीचर्स
Venue Flux एडीशन में फ्रंट में नए बंपर, रूफ, ORVM , C पिलर्स पर 'V' बैज और रियर में स्किड प्लेट दिया गया है। कार में हॉट स्टैम्प्ड फ्रंट ग्रिल दिया गया है। कार का इंटीरियर काफी स्पोर्टी लुक के साथ आया है। क्लाइमेंट कंट्रोल डायल्स पर नियोन हाईलाइट दिया गया है जो जिससे इसके लुक को बेहतर बनाता है। कार के अंदर ब्लैक और ग्रीन कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया है। कार के में कई एलिमेंट्स को कॉन्ट्रास्ट ग्रीन ट्रीटमेंट दिया गया है।

इस कार में केसकेडिंग ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प्स, प्रोजेक्टर फॉग लैम्प्स, एलईडी टेललैम्प्स, 16-इंच डायमंड कट अलॉय वील्ज और साइड में स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर लाइन्स दी गई हैं। वेन्यू के कैबिन में प्रीमियम फील देने के लिए प्रीमियम लेजर कट फिनिश डैशबोर्ड और फैब्रिक और लेदर फिनिश सीट्स मिलती हैं। कार में सिन्थैटिक लेदर अपहोल्स्ट्री डोर्स के आर्मरेस्ट पर दिया गया है। एसयूवी 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

कीमत
हुंडई वेन्यू फ्लक्स के कोरियाई वेरिएंट की कीमत KRW 2,15,00,000 है। जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 13.50 लाख रुपये है। Venue के भारतीय मॉडल का मुकाबला Maruti Suzuki Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) और Ford Ecosport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) जैसे एसयूवी से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed