फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai की ये चार कारें ऑटो बाजार में तहलका मचाने को तैयार, मात्र चार महीनों में होंगी लॉन्च

Sat, 16 Nov 2019 11:33 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 16 Nov 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Hyundai to Launch four new cars in next four months
Hyundai कार - फोटो : Twitter

कोरियन ऑटो निर्माता कंपनी Hyundai आने वाले चार महीनों में ऑटो सेक्टर में हलचल पैदा करने वाली है। Hyundai अप्रैल 2020 के पहले चार कारों को बाजार में उतारेगी जिसको लेकर काफी पहले से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कंपनी Hyundai Aura, Verna Sedan, Hyundai i20 और Hyundai Creta को ऑटो बाजार में उतारेगी। आइए जानते हैं चार गाड़ियां और इनके फीचर्स...

Hyundai to Launch four new cars in next four months

ऑटो सेक्टर में आई मंदी के बाद Hyundai अपने इन चारों कार को बाजार में उतार रही है। वहीं, इनमें से एक Hyundai Aura है जो Xcent Sedan वर्जन में बेची जाएगी। यह कार नई Grand i10 Nios पर आधारित होगी और इसमें बीएस-6 मानक उत्सर्जन इंजन दिया गया है। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन वेरियंट में उपलब्ध होगी। कंपनी इस कार में आठ इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रयड ऑटो और एपल कारप्ले स्पोर्ट जैसे फीचर्स दे रही है। 

Hyundai to Launch four new cars in next four months
Hyundai Verna

कोरियन ब्रांड आने वाले दिनों में अपने Verna Sedan को भी लॉन्च करने वाली है, जो हाल ही में चीन के ऑटो बाजार में लॉन्च की गई है। नई Verna में अंदर और बाहर कई बदलाव किए गए हैं। इस कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन दिया गया है। डीजल इंजन 115 बीएचपी पावर का है जो 250 एनएम टॉर्क और पेट्रोल इंजन 115 बीएचपी पावर का है जो 144 एनएम पावर का टॉर्क देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai to Launch four new cars in next four months

Hyundai कंपनी Creta की नई जेनरेशन को भी लेकर आ रही है जो ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया जा सकता है। यह कार फरवरी या मार्च 2020 में लॉन्च की जाएगी। Hyundai की नई Creta में कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसकी 1.05 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन है। यह ब्ल्यूलिंक कनेक्टेट कार टेक्नोलॉजी से लैस होगी। 

विज्ञापन
Hyundai to Launch four new cars in next four months

Hyundai i20 भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हो चुकी है। इस मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नई इंजन ऑपशन भी दिया गया हैै। इस कार में 1.5 लीटर डीजल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed