फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai ने ऑल-न्यू Kona और Kona N Line इलेक्ट्रिक एसयूवी की दिखाई झलक, जानें क्या है खास

Wed, 26 Aug 2020 07:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Hyundai tease all-new Kona and Kona N Line electric SUV, know details hyundai motors
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai
Hyundai (ह्यूंदै) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) पर अपना फोकस दोगुना कर दिया है। कंपनी का लक्ष्य इस समय दुनिया भर में शुरू हो रही क्लीन मोबिलिटी क्रांति में सबसे आगे रहना है। हालांकि कोरियाई कंपनी ने अगले कुछ वर्षों में Ioniq ब्रांड के तहत तीन उत्पादों को लॉन्च करने की योजना बनाई है, इसने हाल ही में ऑल-न्यू Kona EV और Kona N Line की एक झलक दिखाई है, जिसमें डिजाइन एलिमेंट्स पर खास ध्यान दिया गया है। 
Hyundai tease all-new Kona and Kona N Line electric SUV, know details hyundai motors
Hyundai Kona N line - फोटो : Hyundai
ऑल-न्यू Kona EV
कोना ह्यूंदै की सबसे लोकप्रिय ईवी है और भारत सहित कई अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बेची जाती है। कंपनी अब इस ईवी को न सिर्फ इसे अधिक सक्षम बनाना चाह रही है कि यह कैसा परफॉर्मेंस देती है और इसकी ड्राइव रेंज कितनी है, बल्कि वह इसके डिजाइन और लुक को भी अहमियत दे रही है ताकि यह खरीदारों को आकर्षित करे। नई कोना की टीजर तस्वीर इस ईवी को एक चौड़े स्टैंस और एक शार्क-प्रेरित नोज के साथ पेश करते हैं जो इसे एक स्लीक लुक देता है। डीआरएलएस को अपग्रेड किया गया है जिससे इसका लुक काफी शानदार लग रहा है। इसके साथ ही सामने की स्किड प्लेट और बम्पर इसे बोल्ड लुक देते हैं। 
Hyundai tease all-new Kona and Kona N Line electric SUV, know details hyundai motors
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai
नई ईवी Kona N Line
ह्यूंदै ने पहली बार अपनी नई ईवी Kona N Line की एक झलक भी दिखाई है कि यह कैसी दिखने वाली है। यह ईवी साफ तौर पर अधिक एयरोडायनमिक डिजाइन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसमें एक एग्रेसिव फ्रंट बम्पर, विंडो-स्लिट एयर इनटेक और कॉर्नर फिन्स के साथ-साथ स्लीक बॉडी क्रीज लाइन्स दी गई हैं। एन लाइन मॉडल मौजूदा ह्यूंदै कारों को एक अधिक आकर्षक लुक देने पर फोकस करते हैं और कंपनी के अनुसार कोना एन लाइन, संभावित ग्राहकों की एक विस्तृत रेंज के लिए अपील करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai tease all-new Kona and Kona N Line electric SUV, know details hyundai motors
Hyundai Kona Current model - फोटो : Hyundai
कोना की खूबियां
कोना ह्यूंदै की अपेक्षाकृत लोकप्रिय ईवी है और कंपनी ने जुलाई में घोषणा की थी कि लॉन्च होने के दो साल में दुनिया भर में इसकी एक लाख यूनिट्स को बेचने में सफल रही है। कंपनी का दावा है कि ह्यूंदै कोना का रेंज 484 किलोमीटर है और यह 64 kWh / 39 kWh लिथियम-आयन बैटरी के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इस कार में सुरक्षा और आराम के लिए ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट कॉलिजन वार्निंग सिस्टम, हाई बीम असिस्ट, 8-इंच नेविगेशन सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्यूई वायरलेस-डिवाइस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed