{"_id":"5e25b8978ebc3e4b294d1f1f","slug":"hyundai-motors-sedan-car-hyundai-aura-sbi-yono-car-loan-interest-rate-sbi-car-loan-through-yono","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 जनवरी को लॉन्च हुई Hyundai Aura पर SBI का शानदार ऑफर, होगा बड़ा फायदा, कार भी मिलेगी जल्दी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
21 जनवरी को लॉन्च हुई Hyundai Aura पर SBI का शानदार ऑफर, होगा बड़ा फायदा, कार भी मिलेगी जल्दी
Mon, 20 Jan 2020 07:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Aura Front
- फोटो : Social Media
नए साल का स्वागत सभी ने अपने अंदाज से किया। बीते साल 2019 के आखिरी महीने में लगभग सभी कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की खरीद पर डिस्काउंट दिया। लेकिन अगर आप तब इन डिस्काउंट का फायदा उठाने से चूक गए तो कोई बात नहीं। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai अपनी नई Sedan कार Aura को 5 फरवरी को शुरू होने वाले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) से पहले ही लॉन्च कर रही है।
Hyundai Aura SBI YONO
- फोटो : social media
SBI का ऑफर
SBI की ट्वीट के मुताबिक, SBI के योनो (YONO) ऐप पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली Hyundai Aura बुक करने पर ढेरों ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. एसबीआई योनो ऐप पर कार की बुकिंग और कार लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. वहीं कार लोन के ब्याज पर 0.25 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा, कार की डिलिवरी में प्राथमिकता दी जाएगी.SBI ने ट्वीट कर कहा है, "एकदम नई टेक्नोलॉजी और आराम का आनंद लेने के लिए नई Hyundai Aura में एक ड्राइव लें। एसबीआई कार लोन YONO SBI पर लेने पर प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी रियायत और ब्याज दर पर 0.25 फीसदी रियायत जैसे जबरदस्त ऑफर पाएं।"
Take a drive in the new Hyundai Aura to enjoy the latest technology and comfort. Get exciting offers like 50% Processing Fees Concession and 0.25% Interest Rate Concession on availing SBI Car loan on YONO SBI. Download: https://t.co/yjDSsj2O4L pic.twitter.com/K67sMNfkGQ
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) January 16, 2020
यही नहीं बैंक के मुताबिक SBI YONO पर कार की बुकिंग करें और कार की डिलिवरी में प्राथमिकता मिलेगी।
Hyundai Aura Launch
- फोटो : Social Media
BS6 इंजन मिलेगा
Hyundai Aura का डिजाइन और लुक बेहद खूबसूरत है और यह हैचबैक कार Grand i10 Nios के प्लेटफॉर्म पर पर बेस्ड है। इसकी पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी। सब-कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Aura में BS6 इंजन दिया गया है। यह ह्यूंदै की दूसरी कार होगी जिसमें नए उत्सर्जन मानक वाला बीएस6 इंजन मिलेगा। इससे पहले Grand i10 Nios में भी यही इंजन दिया जा चुका है। ऑरा की स्टाइलिंग कंपनी की नई हैचबैक कार Hyundai Grand i10 NIOS से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Aura BS6 Engine
- फोटो : Hyundai
तीन इंजन ऑप्शन के साथ
Hyundai Aura में बीएस6 1.2 लीटर Kappa T-GDI चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इसमें तीन सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन भी मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। दोनों ही इंजन स्टैंडर्ज्ञड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMY ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। इसके अलावा तीन सिलेंडर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 99 एचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है। इसके अलावा इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन
Hyundai Aura Interior
- फोटो : Social Media (सांकेतिक)