{"_id":"5f578d1d8ebc3e36760f28ed","slug":"hyundai-grand-i10-offers-september-2020-discount-on-hyundai-grand-i10-features-and-price-hyundai-grand-i10-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hyundai की यह हैचबैक कार है बहुत सस्ती, अभी खरीदने पर मिल रही है जबरदस्त छूट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai की यह हैचबैक कार है बहुत सस्ती, अभी खरीदने पर मिल रही है जबरदस्त छूट
Tue, 08 Sep 2020 07:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Sep 2020 07:24 PM IST
सार
- यह कार काफी स्पेशियस है जिसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं और आपकी अगर आपका परिवार छोटा है तो यह कार आपके लिए काफी मुफीद साबित हो सकती है।
- इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 83 PS का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
Hyundai Grand i10
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी के दौर में ऑटोमोबाइल सेक्टर पर खासा बुरा प्रभाव पड़ा। लेकिन अनलॉक को चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने के बाद से स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। इससे वाहनों की बिक्री में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अभी लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति के लौटने में समय लग सकता है। इसलिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी कार की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कई शानदार स्कीम और ऑफर्स लेकर आ रही हैं। अगर आप भी एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की चुनिंदा कारों पर दिए जा रहे आकर्षक ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी अपनी Hyundai Grand i10 (ह्यूंदै ग्रैंड i10) पर बंपर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। यहां जानतें है इस कार की खूबियां और इसे खरीदने से ग्राहकों को क्या फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
क्या है ऑफर
Hyundai अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 को खरीदने पर 60,000 रुपये तक की बंपर छूट दे रही है। कंपनी के ऑफर के तहत इसमें 40,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। अगर आप सितंबर महीने में ह्यूंदै ग्रैंड i10 की खरीदारी करते हैं तो आप इस भारी भरकम डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

इंजन
Hyundai Grand i10 कार नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ आती है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 83 PS का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। गियरबॉक्स की बात की जाए तो इस हैचबैक कार का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। Hyundai Grand i10 दो वेरिएंट्स- Magna और Sportz में उपलब्ध है। दोनों में मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलता है।

कीमत
Hyundai की इस सदाबहार कार Grand i10 की कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है जो 5.99 रुपये तक जाती है। Magna वेरिएंट की कीमत 5.89 लाख रुपये है और टॉप-स्पेक मॉडल Sportz की कीमत 5.99 रुपये है। यह कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

फीचर्स
Hyundai Grand i10 के फीचर्स की बात करें तो इस कार में कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग कैमरा, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर डिफॉगर और टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स
ह्यूंदै ग्रैंड i10 में सुरक्षा के लिहाज से कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

मुकाबला
Hyundai Grand i10 कार का भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Ignis (मारुति सुजुकी इग्निस), Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट), Tata Tiago (टाटा टियागो), Ford Figo (फोर्ड फिगो) और Mahindra KUV100 NXT (महिंद्रा KUV100 NXT) जैसी कारों से है।

ऑफर में हो सकता है बदलाव
यह कार काफी स्पेशियस है जिसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं और आपकी अगर आपका परिवार छोटा है तो यह कार आपके लिए काफी मुफीद साबित हो सकती है। यहां कार पर दिए जा रहे डिस्काउंट के बारे में जानकारी दी हई है। वह अलग-अलग स्थान और डीलरशिप पर अलग हो सकती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।