फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai emi assurance program hyundai new car purchase incentives hyundai buyer assurance program hyundai motors india hyundai motors new car emi offers

Hyundai की अनोखी पेशकश, लॉकडाउन के दौरान गई नौकरी, तो तीन माह तक नहीं देनी होगी नई कार की EMI!

Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
सार

Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अनिश्चितता के मौजूदा समय में ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने के लिए एक अनोखे Hyundai EMI Assurance (ह्यूंदै ईएमआई आश्वासन) कार्यक्रम का एलान किया है, जो ऑटोमोबाइल उद्योग में पहली बार पेश किया गया है।

विज्ञापन
hyundai emi assurance program hyundai new car purchase incentives hyundai buyer assurance program hyundai motors india hyundai motors new car emi offers
Hyundai EMI Assurance Program (Representational Picture) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भावी ग्राहकों को यह आश्वासन देने के लिए कि नौकरी चले जाने के संभावित खतरों से उनकी खरीद प्रभावित नहीं होगी। कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की और कहा कि मई के चालू महीने में की गई खरीद के लिए यह कार्यक्रम पेश कर रही है। 
विज्ञापन

hyundai emi assurance program hyundai new car purchase incentives hyundai buyer assurance program hyundai motors india hyundai motors new car emi offers
Hyundai cars - फोटो : social
ह्यूंदै का कहना है कि चुनिंदा नए ग्राहकों के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो कार लोन के तीन ईएमआई तक को कवर करती है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "इस कार्यक्रम के तहत उन ग्राहकों को लाभ मिलेगा जो अनिश्चितताओं की परिस्थिति में जैसे कि कंपनी के खराब वित्तीय स्वास्थ्य / अधिग्रहण / विलय के मद्देनजर रोजगार हानि या किसी अन्य कानूनों के लागू होने कारण उनकी नौकरी चली जाए तो।" इस कार्यक्रम के तहत कार की बिक्री की तारीख से तीन महीनों के बाद एक साल की अवधि तक ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा। यानी कुल मिलाकर तीन महीनों तक ग्राहक इस कार्यक्रम के तहत सुरक्षित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

hyundai emi assurance program hyundai new car purchase incentives hyundai buyer assurance program hyundai motors india hyundai motors new car emi offers
Hyundai cars - फोटो : Hyundai
तरुण गर्ग, निदेशक - बिक्री, विपणन और सेवा, ने कहा है कि यह आइडिया खरीदारों को मन की शांति प्रदान करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा, "ह्यूंदै एक प्रगतिशील, इनोवेटिव और ध्यान रखने वाला ब्रांड है। हम ग्राहकों की गाड़ी खरीदने की इच्छाओं को समझते हैं और अनिश्चितता के इस समय में वाहन खरीदने को आसान बनाने के लिए, हम अनोखा और इंडस्ट्री में पहली बार ह्यूंदै ईएमआई एश्योरेंस प्रोग्राम लाए हैं।" "हमें यकीन है, ह्यूंदै ईएमआई एश्योरेंस प्रोग्राम निजी संगठनों में काम करने वाले नए ह्यूंदै मालिकों को संकट के इस वक्त के दौरान मन की शांति देगा और ह्यूंदै कार खरीद के लिए सकारात्मक और आत्मविश्वास की भावना पैदा करेगा।" 
विज्ञापन

hyundai emi assurance program hyundai new car purchase incentives hyundai buyer assurance program hyundai motors india hyundai motors new car emi offers
Hyundai cars - फोटो : social
कार निर्माताओं के लिए अप्रैल का महीना किसी बुरे सपने से कम नहीं था, जब देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इस महीने में एक भी कार की बिक्री नहीं हुई। जिसके बाद अब ऑटोमोबाइल कंपनियां बिक्री के बाद तेजी लाना चाहती हैं। पूरे महीने में फैक्ट्रियां बंद रहीं और शोरूम भी बंद रहे। इसलिए ह्यूंदै सहित कई कंपनियों ने सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये बिक्री को तेज कर दिया है और ग्राहक डिजिटल माध्यम से कारों की बुकिंग कर सकते हैं। 

hyundai emi assurance program hyundai new car purchase incentives hyundai buyer assurance program hyundai motors india hyundai motors new car emi offers
Hyundai Car - फोटो : Hyundai India
सर्विस सेंटर्स और शोरूमों को अब यह भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं कि स्वच्छता को कैसे बेहतर रखा जाए और सैनेटाइजेशन की प्रक्रियाओं को पूरा किया जाए। 

hyundai emi assurance program hyundai new car purchase incentives hyundai buyer assurance program hyundai motors india hyundai motors new car emi offers
Hyundai Car Plant South Korea - फोटो : Social Media
ऑटो उद्योग में निराशा का मौजूदा दौर केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छाई है। अप्रैल के महीने में ब्रिटेन बिक्री 97 फीसदी तक गिर गई, जबकि अमेरिका में बिक्री में कम से कम 50 फीसदी की गिरावट देखी गई। डीलरों ने नई कारों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया जिसकी वजह से परिवहन जहाजों और ट्रेनों में कारों को जमावड़ा लग गया है। पूरे यूरोप में मांग में भारी गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed