ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
New 2019 ELANTRA
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Hyundai मोटर इंडिया आज भारत में अपनी फेसलिफ्ट Elantra को लॉन्च करने जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी ने इस कार का फर्स्ट लुक दिखाया है। आइये जानते हैं कैसी दिखती है यह कार और कौन-कौन से फीचर्स इसमें शामिल किये जायेंगे।
स्टाइलिश अंदाज में आएगी नई Elantra
2 of 3
New 2019 ELANTRA
- फोटो : Amar Ujala
नई Elantra का डिजाइन इस बार पहले की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है जोकि इम्प्रेस करता है। कार में हेक्सागोनल ग्रिल दी गई है जिससे यह फ्यूचरिस्टिक लुक भी देती है। इसके अलावा इसमें शार्प और स्लीक हेडलाइट्स और फोग लैम्प्स देखने को मिलते हैं। वही इस बार नई Elantra में 6 इंच के नए डिजाइन वाले एलाय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
मौजूदा मॉडल से होगी महंगी
3 of 3
New 2019 ELANTRA
- फोटो : Amar Ujala
पीछे से देखें तो यहां काफी कम किया है यहां सबसे पहले नजर इसकी नई स्लीक LED टेललाइट्स पर पड़ती है जो आपको BMW की याद दिला देगी। इसके अलावा इसका बंपर स्पोर्टी हैं और यह ड्यूल कलर में है। यह कार मिड-साइज सेगमेंट में आती है। ऐसे में इस बार कंपनी ने इसमें काफी काम किया है। इंजन को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मौजूदा Elantra 2 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन में है और इसकी कीमत 13.81 लाख रुपये है। माना जा रहा है नया मॉडल मौजूदा मॉडल से थोड़ा महंगा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।