फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai creta new vs old hyundai creta 2020 india specifications hyundai creta 2020 price in India

नई 2020 Hyundai Creta में नया क्या है, जानें Old Vs New क्रेटा में फर्क

Wed, 18 Mar 2020 10:42 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2020 10:42 AM IST
सार

Hyundai Motor India Limited (HMIL) (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) की बहुप्रतीक्षित ऑल-न्यू 2020 Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) सेकंड जेनरेशन का कार प्रेमियों में काफी समय से इंतजार था। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में इसे पेश किया था। तभी से कार प्रेमियों को इसका इंतजार था। Hyundai Motors ने अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी के अपडेटेड वर्जन को तय समय से पहले 16 मार्च को  भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया।

विज्ञापन
hyundai creta new vs old hyundai creta 2020 india specifications hyundai creta 2020 price in India
2020 Hyundai Creta Vs Old Creta - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ह्यूंदै मोटर्स ने इसे  Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में प्रदर्शित किया था। लुक और फीचर्स की बात करें तो पुराने मॉडल की तुलना में नई क्रेटा में कई अपडेट्स हैं। यहां जानिए आखिर पुराने मॉडल की तुलना में नई 2020 Hyundai Creta में क्या बदलाव हुए हैं। 
विज्ञापन

इंजन
नई 2020 Hyundai Creta में 2 पेट्रोल और 1 डीजल इंजन के विकल्प के साथ आई है। नए 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में 140 bhp का पावर और 242 Nm का टॉर्क मिलता है। जबकि 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन में 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। वहीं डीजल इंजन में 115 PS का पावर और 250 Nm का टॉक जेनरेट होता है। वहीं पुरानी क्रेटा में 2 डीजल इंजन और 1 पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता था। 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन में 123 PS का पावर मिलता था। 1.4-लीटर डीजल इंजन में 90 PS का पावर  और 1.6-लीटर डीजल इंजन में 128 PS का पावर मिलता था। 
 

पेट्रोल इंजन

  पुरानी क्रेटा नई क्रेटा  
इंजन     1.6 लीटर 1.4 लीटर टबोचार्ज्ड 1.5 लीटर
पावर 123 PS 140 PS 115 PS
टॉर्क 151 Nm 242 Nm 144 Nm
 

डीजल इंजन

  पुरानी क्रेटा   नई क्रेटा
इंजन     1.4 लीटर 1.6 लीटर   1.5 लीटर
पावर 90 PS 128 PS 115 Ps
टॉर्क 220 Nm 260 Nm 250 Nm
विज्ञापन
विज्ञापन

गियरबॉक्स
नई 2020 Hyundai Creta के 1.5-लीटर इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। 1.5-लीटर पेट्रोल में CVT, डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT (डुअल क्ल्च ट्रांसमिशन) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। वहीं पुरानी क्रेटा के तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड था। 1.6-लीटर पेट्रोल और डीजल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता था। 
 

पेट्रोल इंजन

  पुरानी क्रेटा नई क्रेटा  
इंजन 1.4 लीटर 1.4 लीटर टबोचार्ज्ड 1.5 लीटर
ट्रांसमिशन 6 स्पीड MT/AT 6 स्पीड MT/7-DCT 6 स्पीड, MT/CVT
 

डीजल इंजन

  पुरानी क्रेटा   नई क्रेटा
इंजन  1.4 लीटर 1.6 लीटर 1.5 लीटर
ट्रांसमिशन 6 स्पीड MT 6 स्पीड MT/AT 6 स्पीड MT/AT
विज्ञापन

डायमेंशन
डायमेंशन की बात करें तो नई क्रेटा की लंबाई और चौड़ाई पहले की तुलना में मामूली रूप से बढ़ गई है। नई 2020 Hyundai Creta की लंबाई 4300 mm, चौड़ाई 1790 mm और ऊंचाई 1635 mm है। वहीं पुरानी क्रेटा की लंबाई 4270 mm, चौड़ाई 1780 mm और ऊंचाई 1665 mm है। यानी नई क्रेटा 30 mm ज्यादा लंबी, 10 mm ज्यादा चौड़ी है। हालांकि इसकी ऊंचाई में 30 mm की कमी आई है। कुल मिलाकर नई क्रेटा का कैबिन स्पेस पहले से बड़ा है। 

नई टेक्नॉलजी
नई 2020 Hyundai Creta में ह्यूंदै की कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी Blue Link (ब्लूलिंक) दी गई है। Blue Link टेक्नॉलजी में 50 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर मिलेंगे। इसमें अलर्ट सर्विस, सुरक्षा, नेचुरल लैंग्वेंज बेस्ड वॉइस रिकग्निशन, स्मार्ट वॉच सर्विसेज, लोकेशन बेस्ड सर्विस, व्हीकल रिलेशनलशिप मैनेजमेंट जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। वहीं पुरानी क्रेटा ह्यूंदै की यह टेक्नॉलजी नहीं है। 

डिजाइन
नई ह्यूंदै क्रेटा 2020 का लुक पुरानी की तुलना में ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी है। फ्रंट में नई 3डी कैस्केड ग्रिल, नए और बड़े LED हेडलैंप, नए स्प्लिट LED DRL (डे टाइम रनिंग लाइट्स), फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, नया बंपर और नई फॉग लैंप और बुल-बार शेप सिल्वर क्लैडिंग मिलेगा। 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्ज मिल रहे हैं। हेडलैंप की डिजाइन से मिलते नए एलईडी टेललैंप दिए गए हैं।

इंफोटेनमेंट सिस्टम
नई 2020 Hyundai Creta में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं पुराने मॉडल में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। 

माइलेज
Hyundai का दावा है कि नई 2020 Creta के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का माइलेज 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर है। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स में 16.8 किलोमीटर और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 16.9 किलोमीटर प्रति लीटर है। डीजल इंजन का माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स में 21.4 किलोमीटर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। 

जबकि पुराने मॉडल में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज 15.29 किलोमीटर प्रति लीटर है। 1.6-लीटर डीजल इंजन का माइलेज मैनुअल ट्रांसमिशन में 19.67 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 17.01 किलोमीटर प्रति लीटर है। 1.4-लीटर डीजल इंजन का माइलेज 21.38 किलोमीटर प्रति लीटर है। माइलेज के ये आंकडे ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) के मुताबिक हैं। 

कीमत
नई ह्यूंदै क्रेटा की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है और 17.20 लाख रुपये तक जाती है। जबकि पुरानी क्रेटा की कीमत 10 लाख से शुरू होकर 15.67 लाख रुपये तक है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed