फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Creta, Mg Hector rival Kia seltos SUV price increased in Jan 2020, check updated price list

महंगी हुई Kia Seltos, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Fri, 03 Jan 2020 02:04 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 03 Jan 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta, Mg Hector rival Kia seltos SUV price increased in Jan 2020, check updated price list
Kia seltos drive review - फोटो : kia motors

देश में पिछले साल ही एक कार के जरिये एंट्री करने वाली Kia Motors मात्र 130 दिनों में अब टॉप-10 ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार हो गई है। Kia Seltos को मिले बंपर रेस्पॉन्स के बाद कंपनी इस साल में नई कारें लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। वहीं कंपनी ने सेल्टोस की कीमतें बढ़ाने का भी एलान किया है।

विज्ञापन

टेकलाइन डीजल हुआ महंगा

किआ मोटर्स समेत देश की लगभग सभी कार कंपनियों ने एलान किया था कि वह इस साल की शुरुआत में ही अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। वहीं अब इसकी शुरुआत भी हो गई है। किआ ने सेल्टोस की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। किआ सेल्टोस को 9.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतों में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने सबसे ज्यादा कीमत अपने टेकलाइन डीजल वेरियंट की बढ़ाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 35 हजार रुपये की बढ़ोतरी

कंपनी ने एसयूवी की कीमतों में 20 से 35 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं कीमतों में बढ़ोतरी होने से कुछ वेरियंट्स अलग टैक्स स्लैब में आ जाएंगे और आरटीओ चार्जेज में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं टॉप वेरियंट की ऑन रोड कीमतें 60 हजार रुपये तक बढ़ जाएंगी। खास बात यह है कि जिन लोगों ने कीमतों में बढ़ोतरी से पहले कार बुक कराई थी, उन्हें भी बढ़ी हुई कीमतें चुकानी पड़ेंगी।
 

Kia Seltos की नई कीमतें

शुरुआती कीमत 

2020 नई कीमतें

HTE 1.5 Diesel 9.99 लाख 10.19 लाख
HTK 1.5 Diesel 11.19 लाख 11.49 लाख
HTK Plus 1.5 Diesel 12.18 लाख 12.48 लाख
HTX 1.5 Diesel 13.79 लाख 14.09 लाख
HTX DUAL TONE 1.5 Diesel 13.99 लाख 14.29 लाख
HTX PLUS 1.5 Diesel 14.99 लाख 15.29 लाख
HTX PLUS AT Diesel 15.99 लाख 16.29 लाख
GTX PLUS AT 1.4 Petrol 16.99 लाख 17.29 लाख
HTE 1.5 Petrol 9.69 लाख 9.89 लाख
HTK 1.5 Petrol 9.99 लाख 10.29 लाख
HTK Plus 1.5 Petrol 11.19 लाख 11.49 लाख
HTX 1.5 Petrol 12.79 लाख 13.09 लाख
HTX Dual Tone 1.5 Petrol 12.99 लाख 13.29 लाख
HTX CVT 1.5 Petrol 13.79 लाख 14.09 लाख
HTX CVT DUAL TONE 1.5 Petrol 13.99 लाख 14.29 लाख
GTK 1.4 Petrol 13.49 लाख 13.79 लाख
GTK DUAL TONE 1.4 Petrol 13.69 लाख 13.99 लाख
GTX 1.4 Petrol 14.99 लाख 15.29 लाख
GTX DUAL TONE 1.4 Petrol 15.19 लाख 15.49 लाख
GTX AT 1.4 Petrol 15.99 लाख 16.29 लाख
GTX PLUS 1.4 Petrol 15.99 लाख 16.29 लाख
GTX AT DUAL TONE 1.4 Petrol 16.19 लाख 16.49 लाख
GTX PLUS AT Diesel 16.99 लाख 17.29 लाख
विज्ञापन

2019 में 45,294 कारों की बिक्री

कंपनी का कहना है कि वह फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में अपनी नई लग्जरी एमपीवी कार किआ कार्निवल भी लॉन्च करने जा रही है। वहीं दिसंबर 2019 में सेल्टोस की बिक्री पर असर पड़ा था और बिक्री में कमी दर्ज की गई थी। हालांकि सेल्टोस पर अभी भी काफी लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी ने 2019 में 45294 कारें बेची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed