फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai नई कार की खरीद पर दे रही है जबरदस्त फायदे, ऑफर सिर्फ जून तक

Sun, 07 Jun 2020 06:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
hyundai car offers june 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals june 2020 hyundai car discount june 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai Elite i20
भारत में अनलॉक का पहला चरण चल रहा है। लॉकडाउन के चौथे चरण में मिली छूट के दौरान ही ऑटो निर्माताओं ने अपने शोरूम खोलने शुरू कर दिए थे। लॉकडाउन के दौरान कार की बिक्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसे देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को लुभाने के लिए आकर्षक योजनाएं ला रही हैं। Hyundai Motors भी जून के महीने में नई कार की खरीद पर कई तरह के फायदे दे रही है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने संक्रमण से बचाव के लिए अपने शोरूम और डीलरशिप के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस निर्देशों में स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखने की आवश्यक निर्देश हैं। यहां जानिए ह्यूंदै नई कार की खरीद पर किस मॉडल पर क्या ऑफर दे रही है। 

hyundai car offers june 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals june 2020 hyundai car discount june 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI
Hyundai Santro
हैचबैक सेगमेंट में एंट्री लेवल और काफी लोकप्रिय कार Hyundai Santro को कंपनी ने वर्ष 2018 में रीलॉन्च किया था। इस कार में 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 69 bhp का पावर और 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी Hyundai Santro पर 40 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य फायदे भी दे रही है। सैंट्रो की कीमत 4.57 लाख से शुरू होती है जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है। 
hyundai car offers june 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals june 2020 hyundai car discount june 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai grand i10
Hyundai Grand i10
Hyundai Grand i10 की खरीद पर ग्राहकों को 60,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य लाभ भी दिया जा रहा है। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय कार को वर्ष 2013 में लॉन्च किया था। यह तभी से ही लोगों की पसंद बना हुआ है और बाजार में उपलब्ध है। Grand i10 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती थी। लेकिन Grand i10 NIOS की लॉन्चिंग के बाद Grand i10 में डीजल इंजन को बंद कर दिया गया। वर्तमान में Grand i10 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कार की कीमत 5.90 लाख से शुरू होकर 6 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai car offers june 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals june 2020 hyundai car discount june 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai Grand i10 NOIS - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios को ग्रैंड i10 का नेक्सट जेनरेशन मॉडल कहा जा सकता है। Grand i10 की तुलना में Nios में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। Nios पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती है। फिलहाल इस मॉडल का सिर्फ पेट्रोल इंजन BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट है। कंपनी ने कहा है कि बाद में डीजल इंजन भी BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट किया जाएगा। वर्तमान में Hyundai Grand i10 Nios की खरीद पर 25,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। Nios कार की शुरुआती कीमत 5.05 लाख है जो 8.04 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
hyundai car offers june 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals june 2020 hyundai car discount june 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai i20 elite
Hyundai i20 Elite
Hyundai i20 Elite एक प्रीमियम हैचबैक कार है जिसे हाल ही में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट किया गया है। कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को शामिल किया है। कंपनी ने एलान किया है कि साल के आखिर में त्यौहारों के दौरान इसे 1.5 लीटर इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। तब इसमें मिलने वाला 1.4 लीटर डीजल इंजन बंद कर दिया जाएगा। Hyundai i20 Elite खरीदने पर कंपनी 35,000 रुपये का अधिकतम लाभ दे रही है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.59 लाख है और कार के टॉप मॉडल की कीमत 9.41 लाख रुपये तक जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed