फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Grand i10 से लेकर i20 तक... ह्यूंदै की इन 7 कारों पर मिल रहा है 60000 रुपये तक का डिस्काउंट

Mon, 10 Aug 2020 11:58 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
hyundai car offers august 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals august 2020 hyundai car discount august 2020 Hyundai Grand i10 hyundai aura Hyundai Santro Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI
भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) पिछले कुछ महीनों से अपने ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दे रही है। यह ग्राहक भावनाओं को बढ़ावा देने और इस कठिन समय के दौरान बिक्री में सुधार करने के लिए किया जा रहा है। भारत में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक को लागू किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान वाहनों की बिक्री पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बाजार में बिक्री में तेजी लाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। ह्यूंदै अगस्त में नई कार खरीदने पर ग्राहकों को 60,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने संक्रमण से बचाव के लिए अपने शोरूम और डीलरशिप के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस निर्देशों में स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखने की आवश्यक निर्देश हैं। 
hyundai car offers august 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals august 2020 hyundai car discount august 2020 Hyundai Grand i10 hyundai aura Hyundai Santro Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai santro
Hyundai Santro
हैचबैक सेगमेंट में एंट्री लेवल की अपनी लोकप्रिय कार Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) को अगस्त के महीने में खरीदने पर कंपनी 45,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इस ऑफर के तहत कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य फायदे भी दे रही है। कंपनी ने ह्यूंदै सैंट्रो को साल 2018 में रीलॉन्च किया था। इस कार में 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 69 bhp का पावर और 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सैंट्रो की कीमत 4.57 लाख से शुरू होती है जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है। 
hyundai car offers august 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals august 2020 hyundai car discount august 2020 Hyundai Grand i10 hyundai aura Hyundai Santro Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios को ग्रैंड i10 का नेक्सट जेनरेशन मॉडल कहा जा सकता है। Grand i10 की तुलना में Nios में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। Nios पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती है। फिलहाल इस मॉडल का सिर्फ पेट्रोल इंजन BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट है। कंपनी ने कहा है कि बाद में डीजल इंजन भी BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट किया जाएगा। वर्तमान में Hyundai Grand i10 Nios की खरीद पर 25,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। Nios कार की शुरुआती कीमत 5.05 लाख है जो 8.04 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai car offers august 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals august 2020 hyundai car discount august 2020 Hyundai Grand i10 hyundai aura Hyundai Santro Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai Elite i20 India
Hyundai i20 Elite
Hyundai i20 Elite एक प्रीमियम हैचबैक कार है जिसे हाल ही में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट किया गया है। कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को शामिल किया है। कंपनी ने एलान किया है कि साल के आखिर में त्यौहारों के दौरान इसे 1.5 लीटर इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। तब इसमें मिलने वाला 1.4 लीटर डीजल इंजन बंद कर दिया जाएगा। Hyundai i20 Elite खरीदने पर कंपनी 35,000 रुपये का अधिकतम लाभ दे रही है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.59 लाख है और कार के टॉप मॉडल की कीमत 9.41 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
hyundai car offers august 2020 hyundai car discount offers hyundai car deals august 2020 hyundai car discount august 2020 Hyundai Grand i10 hyundai aura Hyundai Santro Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Elantra hyundai motors
Hyundai Aura
Hyundai Aura 
Hyundai अपनी प्रीमियम कार Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) की खरीद पर अगस्त के महीने में 20,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। Hyundai Aura भारत में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। इसमें इंजन स्मार्ट ऑटो AMT और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। Hyundai Aura की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,79,900 रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed