{"_id":"60408061295c76535569d93f","slug":"hyundai-bayon-suv-2021-hyundai-bayon-launch-date-in-india-hyundai-bayon-suv-price-in-india-hyundai-bayon-dimensions-hyundai-bayon-specifications-hyundai-bayon-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Bayon : ह्यूंदै की सबसे छोटी और सस्ती एसयूवी, दिए गए शानदार फीचर्स, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Bayon : ह्यूंदै की सबसे छोटी और सस्ती एसयूवी, दिए गए शानदार फीचर्स, जानें डिटेल्स
Thu, 04 Mar 2021 12:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Bayon
- फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने अपनी सबसे छोटी और सबसे सस्ती एसयूवी Bayon (बेयोन) को पेश किया है। Hyundai Bayon (ह्यूंदै बेयोन) एसयूवी का नाम दक्षिण पश्चिम फ्रांस में स्थित शहर बेयोन के नाम पर रखा गया है। यह जगह बहुत मशहूर है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यह उत्पाद खास तौर पर यूरोप के लिए और यूरोप के द्वारा डिजाइन किया गया होगा। बेयोन एसयूवी बी-सेगमेंट में मुकाबला करेगी और यह ह्यूंदै की नई फ्लैगशिप एंट्री-लेवल एसयूवी होगी। Hyundai Bayon को कंपनी के इजमित प्लांट में बनाया जाएगा और इसे 40 से ज्यादा देशों को निर्यात किया जाएगा।
Hyundai Bayon
- फोटो : Hyundai
एक्सटीरियर और डिजाइन
बेयोन में एक बिल्कुल नया डिजाइन दिया गया है। इसमें फ्रंट-बंपर पर सिंगल-पीस फ्रंट-ग्रिल दिया गया है, जो नीचे तक जाती है। स्लीक एलईडी डीआरएल को ऊपर रखा गया है। जबकि त्रिकोणीय आकार के एलईडी हेडलैंप और सिल्वर बैश प्लेट दिया गया है जो इसे काफी स्टाइलिश लुक देता है। इसके ऐरो शेप C-पिलर एसयूवी के साइड प्रोफाइल को काफी आकर्षक बनाते हैं। इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जिससे इसका लुक काफी प्रीमियम लगता है। कार के रियर में तीर के आकार के एलईडी टेललैंप्स मिलते है। डुअल टोन बंपर में रिफ्लेक्टर और सिल्वर फॉक्स प्लेट दिया गया है, जिससे बेयोन को काफी टफ लुक देता है।

पहली बार मिला ऐसा फीचर
बेयोन एसयूवी के इंटीरियर में 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर और 10.25 इंच के एवीएन या 8 इंच के डिस्प्ले ऑडियो सहित कई कनेक्टिविटी इक्विप्मेंट्स मिलते हैं। इसमें एलईडी एंबियंट लाइटिंग भी है जो फ्रंट पैसेंजर फुट एरिया, दरवाजों और फ्रंट डोर पुल हैंडल एरिया के साथ-साथ सेंटर कंसोल के नीचे स्टोरेज एरिया में इंटीग्रेटेड है। इसमें 8 इंच डिस्प्ले ऑडियो मिलता है जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही ह्यूंदै पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है जिसने इस साइज की कार में वायरलेस फोन मिररिंग का फीचर दिया है।

सेफ्टी फीचर्स
ह्यूंदै बेयोन कार में कई सेमी-ऑटोनोमस ड्राइविंग फीचर्स दिए गए हैं। जैसे वाहन को अपने लेन में चलाने के लिए लेन फॉलो असिस्ट (एलएफए), फॉरवर्ड कॉलिजन-एवॉयडेंस असिस्ट (एफसीए) अलार्म बजाने और टक्कर को रोकने के लिए और ब्रेक लगाने के लिए, यदि जरूरी हो तो।

इंजन और ड्राइविंग मोड
ह्यूंदै बेयोन में i20 के जैसा ही इंजन होगा। लाइन-अप के टॉप पर एक 1.0-लीटर T-GDi इंजन मिलता है। जिसमें 48V और 120 या 100 PS का पावर जेनरेट होता है। इसे 6-स्पीड इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (6iMT) या 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (7DCT) के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें 48V के साथ 1.0-लीटर T-GDi इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें तीन ड्राइव मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलेंगे, जिससे ड्राइविंग की स्थिति के आधार पर इंजन प्रतिक्रिया और स्टीयरिंग परफॉर्मेंस को अनुकूलित किया जा सकेगा।