फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Dzire और Honda Amaze को क्यों टक्कर देगी Hyundai Aura, जानिए 6 खास बातें

Mon, 06 Jan 2020 06:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
hyundai aura specifications and price hyundai aura vs maruti dzire hyundai aura vs honda amaze
Hyundai Aura Launch - फोटो : Social Media
देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor India Limited (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) की Sub-Compact Sedan (कॉम्पैक्ट सेडान) Aura (ऑरा) Auto Expo 2020 से पहले ही आधिकारिक रूप से लॉन्च हो रही है। कंपनी 21 जनवरी को इसे भारतीय बाजार में उतारेगी। Hyundai Aura पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। की बुकिंग शुरू हो गई है। Hyundai ने कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। Hyundai Aura को कंपनी की वेबसाइट या उसके डीलरशिप के जरिये 10 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है। Hyundai ने पिछले साल 19 दिसंबर को अपनी नई कार Aura को पेश किया था। इसके बाद से ही सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। 
hyundai aura specifications and price hyundai aura vs maruti dzire hyundai aura vs honda amaze
Hyundai Aura Front - फोटो : Social Media

BS6 इंजन मिलेगा

Hyundai Aura का डिजाइन और लुक बेहद खूबसूरत है और यह हैचबैक कार Grand i10 Nios के प्लेटफॉर्म पर पर बेस्ड है। इसकी पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी। सब-कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Aura में BS6 इंजन दिया गया है। यह ह्यूंदै की दूसरी कार होगी जिसमें नए उत्सर्जन मानक वाला बीएस6 इंजन मिलेगा। इससे पहले Grand i10 Nios में भी यही इंजन दिया जा चुका है। ऑरा की स्टाइलिंग कंपनी की नई हैचबैक कार Hyundai Grand i10 NIOS से प्रेरित है। 
hyundai aura specifications and price hyundai aura vs maruti dzire hyundai aura vs honda amaze
Hyundai Aura BS6 Engine - फोटो : Hyundai

तीन इंजन ऑप्शन के साथ

Hyundai Aura में बीएस6 1.2 लीटर Kappa T-GDI चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इसमें तीन सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन भी मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। दोनों ही इंजन स्टैंडर्ज्ञड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMY ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। इसके अलावा तीन सिलेंडर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 99 एचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है। इसके अलावा इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai aura specifications and price hyundai aura vs maruti dzire hyundai aura vs honda amaze
Hyundai Aura Interior - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

इंटीरियर

कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें भी Grand i10 Nios जैसा ही इंटीरियर मिलेगा। सेंटर में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। वहीं इसमें Arkamys प्रीमियम साउंड सिस्टम सेटअप, इको कोटिंग और एयर कर्टन मिलेंगे। ड्राइवर साइड पर 5.3 इंच का स्पीडोमीटर और एमआईडी के साथ वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलेगा। साथ ही इसके केबिन में ब्रॉन्ज (तांबे) रंग का बेजोड़ समावेश मिलेगा।
विज्ञापन
hyundai aura specifications and price hyundai aura vs maruti dzire hyundai aura vs honda amaze
Hyundai Aura Rear - फोटो : Social Media

मिलेगा शानदार लुक

Aura सबकॉम्पैक्ट सेडान के फ्रंट में ट्विन बूमरैंग LED डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं जैसे कि Grand i10 Nios में मिलती हैं। इसके अलावा इसकी रूफ लाइन एक कूपे की तरह दी गई है ताकि दिखने में यह स्पोर्टी लगे। रियर में भी कई बदलाव किए गए हैं और सबसे खास बात इसमें एक 3D आउटर लेंस वाले टेल लैंप्स दिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed