फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai 7 seater car name hyundai alcazar hyundai creta 7 seater suv in india hyundai creta 7 seater car price in india hyundai 7 seater new car hyundai 7 seater suv price in india

Hyundai ला रही है नई 7-सीटर एसयूवी Alcazar, जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स

Sun, 28 Jun 2020 05:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
hyundai 7 seater car name hyundai alcazar hyundai creta 7 seater suv in india hyundai creta 7 seater car price in india hyundai 7 seater new car hyundai 7 seater suv price in india
Hyundai 7 Seater SUV - फोटो : For Representation Only
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की एसयूवी कार Creta (क्रेटा) अपने सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बावजूद एक सुपरस्टार साबित हुई है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान इसने जो लोकप्रियता हासिल की है, उसकी वजह से इस SUV के एक नए मॉडल में लोगों की काफी दिलचस्पी है। इसे देखते हुए कंपनी ह्यूंदै क्रेटा के 7-सीटर मॉडल पर काफी समय से काम कर रही है। भारत में आनेवाली इस 7 सीटर एसयूवी का नाम Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकाजर) हो सकता है। लीक दस्तावेज से पता चला है कि ह्यूंदै ने हाल ही में अपनी एक नई SUV को भारत में Alcazar नाम के लिए ट्रेडमार्क एप्लीकेशन फाइल किया है। 
विज्ञापन

ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में Alcazar को ट्रेडमार्क किया है। कंपनी ने यह ऐप्लिकेशन 12 अप्रैल 2020 को फाइल किया गया। कंपनी ने इस नाम को SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) के लिए प्रस्तावित किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में Alcazar नाम का कोई अन्य मॉडल नहीं है। इसका मतलब है कि यह एक नई एसयूवी कार होगी। भारत में ह्यूंदै क्रेटा का बड़ा वर्जन लाने वाली है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि क्रेटा के 7-सीटर वर्जन को ही Hyundai Alcazar नाम से पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7-सीटर क्रेटा को दुनिया भर में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, और उनमें से एक हाल ही में भारत में भी देखा गया था। हालांकि, 7-सीटर क्रेटा को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Alcazar ही कहा जाएगा या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, क्रेटा की तरह ही, इस एसयूवी के इंटीरियर में भी कुछ मामूली बदलाव कर इसे चीन में बेचा जाएगा। 

गौरतलब है कि ह्यूंदै की आनेवाली एसयूवी को हाल ही में दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। जिससे यह संकेत मिलता है कि इस एसयूवी को जल्द ही प्रॉडक्शन लाइन में भेजा जाएगा। हालांकि ह्यूंदै की तरफ से इस एसयूवी की लॉन्चिंग के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और यह भी नहीं पता कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन

लेकिन हम हमेशा से आशावादी लोग रहे हैं। ऑटो क्षेत्र के जानकारों को विश्वास है कि नई ह्यूंदै एसयूवी भारत में लॉन्च होगी। इस दृढ़ विश्वास के ठोस आधार हैं। पहला और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि तीन-पंक्ति एसयूवी की लोकप्रियता हाल के दिनों में काफी बढ़ गई है। ज्यादा से ज्यादा ऑटो निर्माता इस सेगमेंट में अपने न्यू मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। एमजी मोटर भी इस सेगमेंट में अपना नया मॉडल MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) जल्द लॉन्च करने वाली है। 

डिजाइन
Hyundai Creta SUV की तुलना में Hyundai Alcazar  में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। नई 7-सीटर एसयूवी में तीसरी पंक्ति को शामिल किए जाने से एसयूवी का आकार बड़ा होगा। इसके अलावा, इसमें नई ग्रिल, एलॉय व्हील, बड़ी एलईडी टेल लाइट देखने को मिल सकते हैं। नई एसूयवी में नए डिजाइन के रूफ रेल्स और रूफ लाइन्स, नए साइड सिल्स और स्लिम सी-पिलर से साइड प्रोफाइल पहले से आकर्षक होगा। केबिन के फीचर्स की बात करें तो यह क्रेटा के जैसे हो सकते हैं। 

इंजन
ह्यूंदै Alcazar एसयूवी को ह्यूंदै Creta जैसे इंजन विकल्पों के साथ पेशकश कर सकती है। हुंडई क्रेटा में 1.4-लीटर जीडीआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन 113 bhp का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। टर्बो-पेट्रोल इंजन 138 bhp का पावर और 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

लॉन्चिंग
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि ह्यूंदै की नई 7-सीटर एसयूवी की लॉन्चिंग भारत में पहले चीन में होगी। नई एसयूवी इस साल के आखिर तक चीन में लॉन्च हो सकती है। वहीं, भारत में इस एसयूवी को अगले साल यानी 2021 की शुरुआत तक उतारा जा सकता है। 

मुकाबला
7-सीटर Hyundai Alcazar एसयूवी की भारत में लॉन्चिंग के बाद इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV500 (महिंद्रा एक्सयूवी500), MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) और Tata Gravitas (टाटा ग्रेविटास) से होगा। 

कीमत 
हालांकि कंपनी ने नई 7-सीटर एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ऐसी संभावना है कि Hyundai Alcazar की कीमत 5-सीट वाली क्रेटा से करीब 2 लाख रुपये हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed