{"_id":"603cbcfa3e9e3e398d68eb85","slug":"how-to-save-fuel-while-driving-you-need-to-know-how-to-increase-car-mileage-how-to-increase-vehicle-mileage-how-to-increase-mileage-how-to-save-fuel-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल हुआ 100 रुपये के पार: गाड़ी की माइलेज बढ़ानी है तो इन 10 जरूरी बातों को जान लें, बचेंगे पैसे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पेट्रोल हुआ 100 रुपये के पार: गाड़ी की माइलेज बढ़ानी है तो इन 10 जरूरी बातों को जान लें, बचेंगे पैसे
Mon, 01 Mar 2021 03:37 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
कार ड्राइविंग माइलेज
- फोटो : iStock
पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसा लगता है कि इनकी कीमतों में जल्द कमी आने की संभावना कम है। ईंधन के दाम बढ़ने के कारण कार चलाने या दोपहिया वाहन की सवारी करने की लागत काफी बढ़ गई है। कुछ राज्यों में कई वजहों से पेट्रोल की कीमत अब 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। आम लोग और विपक्ष इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अगर आप अपनी ड्राइविंग की आदतों में सुधार ले आएं और कुछ साधारण गलतियां न करें तो आप ईंधन के रूप में पैसों की बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपको अपने वाहन की माइलेज बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
car mileage
- फोटो : For Reference Only
स्थिर गति से ड्राइव करें
गाड़ी की माइलेज को बेहतर बनाने के लिए वाहन को एक निरंतर रफ्तार में चलाना, अकसर एक महत्वपूर्ण तरीका माना जाता है। गाड़ी की रफ्तार को अचानक बढ़ा देना या अचानक ब्रेक लगाना माइलेज कम करने की वजहें साबित हो सकती हैं। गाड़ी की स्पीड को स्थिर बनाए रखने से इन कारकों को साधा जा सकता है। इससे यह भी सुनिश्चित हो जाता है कि चालक को ड्राइविंग के दौरान अकसर गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

car gear
- फोटो : For Reference Only
सही समय पर गियर बदलें
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली गाड़ियों में, रेकमेंड की गई स्पीड पर ही गियर बदलना जरूरी है। आजकल ज्यादातर नई कारों में ड्राइवर के डिस्प्ले पर यह बताया जाता है कि कितनी स्पीड पर गियर बढ़ा देना चाहिए या कम देना की जरूरत है। लेकिन पुराने वाहनों के भी कुछ इस तरह से चलाना चाहिए कि उनके इंजन अनावश्यक आवाज न करें।

ट्रैफिक सिग्नल
- फोटो : For Reference Only
सिग्नल पर इंजन बंद कर दें
ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट हो जाने पर भी कई लोग अपनी गाड़ी का इंजन बंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर ट्रैफिक सिग्नल 30 सेकंड से ज्यादा का है तो इंजन को बंद कर देना ही समझदारी भरा काम होगा। अध्ययनों से पता चलता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर एक घंटे तक इंजन चालू रखने से करीब 150 रुपये का ईंधन जल जाता है। सिग्नल पर वाहन का इंजन बंद कर दे से तेल भी बचेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा।

car tye pressure
- फोटो : For Reference Only
टायर का एयर प्रेशर सही रखें
चालक को वाहन चलाते समय ध्यान देने चाहिए कि उनके वाहन का टायर प्रेशर हमेशा मैन्युफैक्चरर गाइड के मुताबिक रहे। ऐसे में यह अच्छा होगा कि कही भी गाड़ी को लेकर निकलने से पहले हवा चेक करा लें। नहीं तो कम से कम हफ्ते में एक बार टायर के एयर प्रेशर की जांच कराना हमेशा फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि कम हवा होने पर वाहन के इंजन पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और माइलेज कम हो जाती है।