फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda livo bs6 2020 launch in India honda livo 110 bs6 price honda livo bs6 new model 2020 honda livo bs6 price 2020 model

2020 Honda Livo 110 BS6 हुई लॉन्च, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स

Tue, 30 Jun 2020 02:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Jun 2020 02:46 PM IST
सार

  • होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई बाइक Honda Livo 110 BS6 को लॉन्च कर दिया है
  • नई लीवो में जो सबसे अहम अपडेट दिया गया है वो है नया सेमी-डिजिटल मीटर कंसोल है
  • भारतीय बाजार में नई होंडा लिवो बाइक बजाज प्लैटिना एच-गियर, टीवीएस विक्टर, हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट जैसी बाइक्स को टक्कर देगी

विज्ञापन
honda livo bs6 2020 launch in India honda livo 110 bs6 price honda livo bs6 new model 2020 honda livo bs6 price 2020 model
Honda Livo 110 BS6 - फोटो : Honda

विस्तार

Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई बाइक Honda Livo 110 BS6 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ड्रम और डिस्क इन दो वेरिएंट्स में उतारा है। होंडा के लाइनअप में CD 110 Dream के बाद यह दूसरी 110cc बाइक है, जिसे नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया गया है। 
विज्ञापन

फीचर्स
नई लीवो बाइक को कई अपडेट्स मिले हैं। इस बाइक में V-शेप हेडलैम्प और मस्क्युलर फ्यूल टैंक दिए गए हैं। बाइक के रियर में आकर्षक टेललम्प मिलते हैं। अपडेटेड बाइक में नए हैलोजन हेडलैम्प, नए डिजिटल एनालॉग मीटर, मॉडर्न फ्रंट वाइजर, सिंगल सीट, इंजन किल स्विच और नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई लीवो में जो सबसे अहम अपडेट दिया गया है वो है नया सेमी-डिजिटल मीटर कंसोल, जिसे पहले के मॉडल में मिलने वाले डुअल क्लॉक यूनिट से रिप्लेस किया गया है। लेटेस्ट कंसोल में बाईं ओर एक एनालॉग स्पीडोमीटर मिलता है और दाईं ओर एक डिजिटल स्क्रीन दिया गया है। इस स्क्रीन में फ्यूल लेवल बार, समय, सर्विस रिमाइंडर, टोटल ट्रिप और कई अन्य जानकारी मिलती है। 
विज्ञापन

इंजन
नई Livo BS6 में 110cc PGM-FI HET (होंडा इको टेक्नोलॉजी) इंजन मिलता है। इस इंजन में एन्हैंस्ड स्मार्ट पावर (eSP) दिया गया है जो इसके पावर को बढ़ा देता है। 

कलर ऑप्शन
नई Livo चार कलर ऑप्शन- एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, इंपीरियल रेड मेटैलिक और ब्लैक में उपलब्ध होगी। HMSI ने नई Livo BS6 बाइक पर 6 साल का स्पेशल वारंटी पैकेज लॉन्च किया है। 

कीमत और मुकाबला 
Honda Livo 110 BS6 बाइक की जयपुर में एक्स-शोरूम कीमत 69,422 रुपये है। भारतीय बाजार में नई होंडा लिवो बाइक बजाज प्लैटिना एच-गियर, टीवीएस विक्टर, हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट जैसी बाइक्स को टक्कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed