होंडा कार्स ने अपनी सेडान फैमिली में एक और नया वैरियंट शामिल किया है। मारुति सियाज को टक्कर देने के लिए को होंडा ने नई Honda City ZX MT का पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12,75,000 रुपए है। नई सिटी में होंडा ने नए रंगों के साथ रिअर पार्किंग सेंसर भी दिया है। सिटी में नए फीचर लॉन्च करने के बाद इसका कॉम्पिटिशन अब हुंडई वरना से भी होगा।
रेडियंट रेड मैटेलिक और लूनर सिल्वर मैटेलिक लॉन्च
2 of 5
Honda City ZX MT Lunar Silver Metallic
होंडा के नए जेडएक्स वैरियंट में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके अलावा होंडा ने दो नए रंग रेडियंट रेड मैटेलिक और लूनर सिल्वर मैटेलिक लॉन्च किया है। साथ ही इसमें 6 एयरबैग्स, डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डू लैंप्स, एलईडी टेललाइट्स के साथ लाइसेंस प्लेट लैंप्स का फीचर दिया है।
City ZX MT में इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर
इसके अलावा City ZX MT में इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर होगा। इसमें 16 इंच के बड़े मशीनकट अलॉय व्हील दिए गए हैं। साथ ही, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक रेन सेंसिग वाइपर्स, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग और 17.7 सेमी (7 इंच) टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
लंबाई 4,440 एमएम, चौड़ाई 1485 एमएम और ऊंचाई 1695 एमएम
होंडा सिटी की लंबाई 4,440 एमएम, चौड़ाई 1485 एमएम और ऊंचाई 1695 एमएम है। जबकि इसका व्हीलबेस 2550 एमएम दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165एमएम और कर्ब वेट 1085 किग्रा है। होंडा सिटी पेट्रोल और डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन में आती है। मैनुअल ट्रांसमिशन में SV, V, VX और नई ZX ट्रिम आती है। नई सिटी की टक्कर मारुति सुजुकी सियाज हुंडई वरना और फॉक्वैगन वेंटों से होगी।
सिटी डीजल में 6 स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन
होंडा सिटी में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,600 आरपीएम पर 119 पीएस की पीक पॉवर और 4,600 आरपीएम पर 145 एनएम का टॉर्क दिया गया है। सिटी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 182 किमी प्रति घंटा है। जबकि सिटी का 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन आता है, जो 100 पीएस की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है।