फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2018 में इन सेडान कारों ने किया लोगों के दिलों पर राज

Fri, 21 Dec 2018 02:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Dec 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
honda city, hyundai verna, maruti ciaz, skoda rapid toyota rapid are the top 5 sedan cars in india
best sedan cars in 2018

2018 में तकरीबन सभी मिड रेंज सेडान कारों के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुए। एसयूवी सेंगमेंट में कई कारें आने के बाद भी अभी भी लोगों की मोह सेडान कारों से खत्म नहीं हुआ है। अभी भी ‘लंबी गाड़ी’ उनकी पहली पसंद होती है। आइए जानते हैं टॉप सेडान कारों के बारों में, जो बनी रहीं पूरे साल लोगों की फेवरेट...


 

Hyundai Verna

honda city, hyundai verna, maruti ciaz, skoda rapid toyota rapid are the top 5 sedan cars in india
Hyundai Verna

अपने फीचरों के चलते हुंडई वरना अपनी लॉन्चिंग से ही एक क्लास की फेवरेट रही है। वरना पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में आती है। पेट्रोल वर्जन में 1368 सीसी का इंजन लगा है, जो 98.6 बीएचपी की पॉवर और 132.38 एनएम का टॉर्क देता है। इनमें 16वी कप्पा डुअल वीटीवीटी पेट्रोल इंजन लगा है। पेट्रोल पर वरना सिटी में 16 और हाइवे पर 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं डीजल में इसमें दो वैरियंट आते हैं 1396 सीसी और 1591 सीसी, जो क्रमशः 88.76 बीएचपी और 126 बीएचपी की पॉवर देता है। डीजल में इसका माइलेज 18 किमी प्रति लीटर से लेकर 24 किमी प्रति लीटर तक है।

कीमतः 7.92 - 14.0 लाख रुपए (एक्स शोरूम)

 

Honda City

honda city, hyundai verna, maruti ciaz, skoda rapid toyota rapid are the top 5 sedan cars in india
होंडा सिटी फेसलिफ्ट

होंडा सिटी अपने स्टाइल और परफॉमेंस के चलते शुरू से ही लोगों की पसंदीदा रही है। 2017 में जब सिटी का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च हुआ था, तो लोगों ने उसे हाथों हाथ लिया था। नई सिटी के बड़े ग्रिल, मस्कुलर बंपर और क्रोम लुक ने लोगों का दिल जीत लिया था। सिटी का 1497 सीसी पेट्रोल इंजन 117 बीएचपी की पॉवर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसके डीजल वर्जन में 1498 सीसी का इंजन लगा है, जो 98.6 बीएचपी की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। नई होंडा सिटी का माइलेज सिटी में 13.86 से लेकर 25.6 किमी प्रति लीटर है।   

कीमतः 8.77 - 13.93 लाख रुपए (एक्स शोरूम)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki Ciaz

honda city, hyundai verna, maruti ciaz, skoda rapid toyota rapid are the top 5 sedan cars in india
2018 Maruti Suzuki Ciaz

मारुति सुजुकी सियाज अपनी कम कीमतों और फीचरों के चलते लोगों में काफी लोकप्रिय है। यहां तक कि सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी सियाज में चलते हैं। इस साल अगस्त में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया था। नई सियाज सिग्मा (बेस), डेल्टा, जीटा और अल्फा (टॉप) वैरियंट में आती है। नई सियाज में 4 सिलेंडर 1.5 लीटर का के15बी पेट्रोल इंजन है, 103 बीएचपी तक की पॉवर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं डीजल वर्जन में 1.3 लीटर का डीडीआईएस इंजन है, जो 89 बीएचपी की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन में मारुति एसएचवीएस हाइब्रिड सिस्टम लगा है। नई सियाज 21.56 से लेकर 28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

कीमतः 8.19 - 10.97 लाख रुपए (एक्स शोरूम)

 

विज्ञापन

Skoda Rapid

honda city, hyundai verna, maruti ciaz, skoda rapid toyota rapid are the top 5 sedan cars in india
skoda rapid onyx

स्कोडा रैपिड तीन वैरियंट एक्टिव, एंबिशन और स्टाइल में आती है। वहीं इसका खास रैपिड ऑनिक्स एडिशन भी आता है। स्कोडा रैपिड की अपनी अलग क्लास है, जो इसे खास बनाती है। स्कोडा रैपिड में 1598 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 103.5 बीएचपी की पॉवर और 153 का एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका डीजल वैरियंट 1498 सीसी का है, जो 108.4 बीएचपी की पॉवर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। रैपिड 12.6 किमी प्रति लीटर से लेकर 21.13 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

कीमतः 7.99 - 13.97 लाख रुपए (एक्स शोरूम)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed