जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की होंडा सिटी कार दिल्ली के डीलरों तक पहुंचनी शुरू हो गई है और अब यह जल्दी ही खरीददारों तक भी पहुंच जाएगी। बता दें कि यह कार बीएस-6 उत्सर्जन मानक को पूरा करती है। आइए जानें इसकी कीमत और फीचर्स...
दमदार इंजन
बीएस-6 उत्सर्जन वाली होंड सिटी कार को कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही बाजार में उतारा है। इसमें 1.5 लीटर वाले इंजन के साथ चार सिलेंडर दिए गए हैं। जबकि इसका डीजल वेरिएंट बीएस-4 मानक वाला है।
3 of 5
Honda City Paddle Gear Shifters
मिलेंगे ये खास फीचर
इसमें एलईडी डीआरएल, 15 इंच अलॉय व्हील, रिमोट लॉकिंग, इलेक्ट्रिक ORVMs, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑडियो सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट ZX में ऑटोमैटिक एलईडी लाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, लेदराइट अपहोलस्ट्री और कर्टेनएयरबैग्स भी दिए गए हैं।
4 of 5
All New Honda City
- फोटो : Social
इतनी है कीमत
एक रिपोर्ट की मानें तो बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली होंडा सिटी कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.91 लाख रुपये है। जबकि होंडा की टॉप सी सेडन कार की कीमत 14.37 लाख रुपये रखी गई है।
बीएस-4 और बीएस 6 की कीमत में कितने का अंतर
अगर बात बीएस-4 और बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली होंडा सिटी कार की कीमतों की तुलना करें तो इसमें ज्यादा का अंतर नहीं है। बीएस-4 मानक वाली होंड सिटी की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये से लेकर 14.16 लाख रुपये तक है।