फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Amaze से लेकर Civic तक... कंपनी दे रही 2.50 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, पढ़ें डिटेल्स

Mon, 07 Sep 2020 02:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
honda car offers september 2020 Honda Amaze honda wr v honda civic discounts upto 2.50 lakhs
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda (For Reference Only)
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) सितंबर के महीने में अपनी कार पर 2.50 लाख रुपये तक के ऑफर दे रही है। वाहन निर्माता ने अगस्त 2020 में घरेलू बाजार में 7,509 यूनिट्स बेची थीं, जिसमें साल-दर-साल की अवधि की तुलना पर बिक्री में 9.43 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, लेकिन महीने-दर-महीने की तुलना में बिक्री में 39.49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस महीने में बिक्री बढ़ाने के लिए, कंपनी Honda Amaze (होंडा अमेज), Honda WR-V (होंडा डब्ल्यूआर-वी) और Honda Civic (होंडा सिविक) जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक फायदे दे रही है। यहां जानिए इस महीने में होंडा की किस कार को खरीदने पर क्या लाभ उठाया जा सकता है। 
honda car offers september 2020 Honda Amaze honda wr v honda civic discounts upto 2.50 lakhs
Honda Amaze - फोटो : For Reference Only
Honda Amaze (पेट्रोल/डीजल)
Honda Amaze (होंडा अमेज) के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर कंपनी कुल 27,000 रुपये तक के ऑफर दे रही है। 
  • अगर ग्राहक अपनी पुरानी कार एक्सचेंज कर होंडा अमेज BS6 कार खरीदता है तो उसे चौथे और पांचवें साल के लिए 12000 रुपये मूल्य की एक्सटेंडेड वॉरंटी मिलेगी। इसके साथ ही उसे कार एक्सचेंज के रूप में 15000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 
  • अगर ग्राहक बिना पुरानी कार एक्सचेंज किए नई अमेज कार खरीदी जाती है तो उसे चौथे और पांचवें साल के लिए 12000 रुपये मूल्य की एक्सटेंडेड वॉरंटी मिलेगी। इसके साथ उसे 3000 रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है। 
honda car offers september 2020 Honda Amaze honda wr v honda civic discounts upto 2.50 lakhs
Honda Amaze - फोटो : For Reference Only
होंडा अमेज की दिल्ली में मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 9.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इस कार में मिलने वाले इंजन विकल्पों में 1.2-लीटर, i-VTEC पेट्रोल (90PS और 110Nm) और 1.5-लीटर, i-DTEC डीजल (100PS और 200Nm) शामिल हैं। दोनों पावरट्रेन में 5-स्पीड एमटी और सीवीटी ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda car offers september 2020 Honda Amaze honda wr v honda civic discounts upto 2.50 lakhs
2020 Honda WR-V - फोटो : Honda (For Reference Only)
Honda WR-V (पेट्रोल/डीजल) 
Honda WR-V (होंडा डब्ल्यूआर-वी) के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर कंपनी सितंबर के महीने में कुल 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। नई होंडा डब्ल्यूआर-वी जुलाई 2020 में लॉन्च की गई थी। इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू होती है जो 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।
विज्ञापन
honda car offers september 2020 Honda Amaze honda wr v honda civic discounts upto 2.50 lakhs
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda (For Reference Only)
Honda WR-V कार के पावरट्रेन विकल्पों में 1.2-लीटर, i-VTEC पेट्रोल (90PS और 110Nm) और 1.5-लीटर, i-DTEC डीजल (100PS और 200Nm) शामिल हैं। जहां पेट्रोल इंजन 5-स्पीड MT के साथ पेश किया जाता है, वहीं डीजल इंजन में 6-स्पीड MT मिलता है। WR-V में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed