फेमस स्पोर्ट्स कार फेरारी दुनिया की बेशकीमती कारों में शुमार है। हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने 1962 में बनी फरारी जीटीओ की एक कार फिल्म 'वनीला स्काई' में चलाई थी। वहीं अब यह कार अगले महीने नीलामी होने जा रही है। खास बात यह है कि दुनियाभर में इस तरह की महज 36 कारें ही उपलब्ध हैं।
रिकॉर्ड 343 करोड़ रुपए में बिकी
2 of 8
1957 ferrari 335 sport
- फोटो : Twitter
इससे पहले फरारी की एक कार कैलिफोर्निया के मोंटेरी में नीलाम हुई थी, जिसकी कीमत रिकॉर्ड 343 करोड़ रुपए थी। 56 साल पुरानी यह कार रफ्तार और परफॉर्मेंस के लिहाज से दुनियाभर में प्रसिद्ध है, वहीं अब इसे दुनिया की सबसे महंगी नीलाम हुई कार का तमगा भी मिल गया है। इससे पहले वर्ष 2014 में भी एक कार नीलाम हुई थी।
इटालियन जीटी चैंपियनशिप जीती
3 of 8
1962 italian GT ferrari winner
- फोटो : Twitter
फरारी जीटीओ की रिकॉर्ड बोली इसलिए भी लगी, क्योंकि यह बेहद सिंपल और गुड लुकिंग होने के साथ फरारी की सबसे सफल रेसिंग कारों में से एक है। इस कार ने 1962 की इटालियन जीटी चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा इसने 1962 से लेकर 1965 के बीच 15 से ज्यादा रेस जीती थीं। इसे चलाने वालों में फिल हिल भी शामिल थे, जो पहले अमेरिकी थे, जिन्होंने फॉर्म्यूला वन वर्ल्ड रेसिंग चैपिंयन जीती थी।
माइक्रोसॉफ्ट के आर्किटेक्ट ने खरीदी थी
4 of 8
Phil Hill Ferrari
- फोटो : Twitter
पूर्व मुख्य सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट डॉ. ग्रेग व्हिटन ने इस कार को खरीदा था। ग्रेग पिछले 18 सालों से माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम कर रहे हैं। इन्होंने ही माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, ऐक्सल और पावरपॉइंट का निर्माण किया था।
सेलिब्रिटीज की ये चीजों की भी लगी जमकर बोली
5 of 8
Jordan Sport Shoes
- फोटो : Twitter
स्पोर्ट्स शूज 1.2 करोड़ रुपये
अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के उन जूतों को नीलाम किया गया, जिसे उन्होंने 1984 ओलिंपिक के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान पहना था।