फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 घंटे तक हैक रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुकिंग की वेबसाइट, कंपनी ने कहा लोगों का डाटा सुरक्षित

Thu, 17 Dec 2020 04:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 17 Dec 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
High security number plate booking website hacked for five hours
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले पोर्टल को बुधवार हैकरों ने हैक कर लिया। इसकी वजह से वाहन मालिकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए अप्लाई करने के लिए वाहन मालिकों को www.bookmyhsrp.com पर जाना पड़ता है। इस पोर्टल को चलाने वाली कंपनी रोजमार्टा ने बताया कि हैकरों ने पोर्टल को सुबह करीब 10.50 पर हैक कर लिया, जिसके चलते शाम 4.05 बजे तक वाहन मालिक ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाए।

डाटाबेस तक नहीं पहुंच पाए हैकर्स

High security number plate booking website hacked for five hours
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

रोजमार्टा के मुताबिक हैकर्स वेबसाइट के डाटाबेस तक नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते वाहन मालिकों का सारा डाटा सुरक्षित है। इस मामले में कंपनी ने दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल और स्पेशल सेल में शिकायत दर्ज करा दी। वेबसाइट को जब हैक किया गया तभी इसके डोमेन को ब्लॉक कर दिया गया, जिससे बुकिंग रुक गई।

तेजी से हो रही है बुकिंग

High security number plate booking website hacked for five hours
नकली नंबर प्लेट - फोटो : Social

कंपनी के मुताबिक जैसे ही वेबसाइट वापस से शुरू हुई तेजी से बुकिंग भी आनी शुरू हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पहले एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए प्रतिदिन ढाई हजार बुकिंग मिलती थी, लेकिन नए अभियान के बाद से मंगलवार को 32 हजार बुकिंग मिली। वहीं, बुधवार को 30 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालान से बढ़ी बुकिंग की रफ्तार

High security number plate booking website hacked for five hours
Road Traffic - फोटो : Unsplash

एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के बिना चलने वाली गाड़ियों पर 5500 रुपये तक का चालान किया जा रहा है। बुधवार को दिल्ली में 320 चालान हुए। हालांकि, बुकिंग की रसीद को दिखाने पर चालान नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

होम डिलीवरी की सेवा को पसंद कर रहे ग्राहक

High security number plate booking website hacked for five hours
High security number plate

इससे पहले दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर की होम डिलीवरी शुरू हो गई। इस सुविधा को वाहन मालिकों की तरफ से काफी पसंद भी किया जा रहा है। दिल्ली में एचएसआरपी का दायरा 500 से भी ज्यादा कॉलोनियों में पहुंच चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक अब होम डिलीवरी के लिए ज्यादा आवेदन आ रहे हैं।

नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनियों से बात करने पर पता चला है कि हर रोज 1500 से 1700 हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की दिल्ली में होम डिलीवरी की जा रही है। इसके तहत कंपनी के कर्मचारी वाहन मालिकों के घर जाकर नंबर प्लेट लगा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed