फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hero xtreme 160r bs6 launch in India hero xtreme 160r bs6 price in india hero xtreme 160r bs6 specifications hero xtreme 160r bs6 top speed hero bikes hero motorcycle hero motocorp

Hero Xtreme 160R भारत में हुई लॉन्च, इस पावरफुल बाइक में मिले कई 'सेगमेंट फर्स्ट' फीचर्स, जानें कीमत और सभी डिटेल्स

Tue, 30 Jun 2020 09:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Jun 2020 09:44 PM IST
सार

  • देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotorCorp की नई बाइक लॉन्च।
  • Hero Xtreme 160R बाइक को पहली बार हीरो वर्ल्ड 2020 इवेंट में पेश किया गया था।
  • कंपनी के मुताबिक यह बाइक 4.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

विज्ञापन
hero xtreme 160r bs6 launch in India hero xtreme 160r bs6 price in india hero xtreme 160r bs6 specifications hero xtreme 160r bs6 top speed hero bikes hero motorcycle hero motocorp
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero

विस्तार

देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotorCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल Xtreme 160R को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को दो वेरिएंट्स- सिंगल डिस्क और डबल डिस्क के साथ पेश किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को कहा कि उसने 160cc की बाइक Hero Xtreme 160R को डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है। यहां जानिए इस नई मोटरसाइकिल की कीमत और फीचर्स की सारी जानकारी। 
विज्ञापन

Hero Xtreme 160R बाइक को पहली बार हीरो वर्ल्ड 2020 इवेंट में पेश किया गया था, जिसे पिछले फरवरी में जयपुर में सेंटर ऑफ इनोवेशन और टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में आयोजित किया गया था। यह बाइक EICMA 2019 में दिखाई गई बोल्ड 1.R कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। हीरो की इस बाइक को 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जाना था, लेकिन महामारी के प्रकोप के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हुई। यह कंपनी की वेबसाइट पर काफी पहले से ऑनलाइन दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
नई Hero Xtreme 160R में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। यानी इस सेगमेंट की किसी बाइक में यह फीचर्स पहली बार दिए जा रहे हैं। इसमें H-सिग्नेचर एलईडी टेललैम्प, इंटीग्रेटेड पिलियन ग्रैब रेल्स, हैजर्ड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैम्प, एलईडी साइड टर्न इंडिकेटर्स, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और साइड-स्टैंड-डाउन इंजन कट-ऑफ फंक्शन जैसे कई फीचर मिलते हैं। 
विज्ञापन

इंजन और स्पीड
Hero Xtreme 160R में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 160cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन में XSens (एक्स सेंस) और एडवांस्ड फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। यह इंजन 8500 rpm पर 15 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस में इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 4.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस बाइक का वजन (कर्ब वेट) 138.5 किलोग्राम है। कंपनी का दावा है कि अपने सेगमेंट में इस बाइक में सबसे बेहतर पावर टू वेट रेशियो मिलता है। 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
हीरो की इस नई बाइक के फ्रंट में 37 mm टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप अजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। दोनों वेरियंट के फ्रंट में 276 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जबकि ड्यूल डिस्क वेरियंट में रियर में 220 mm डिस्क ब्रेक, जबकि सिंगल डिस्क वेरियंट में रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक हैं। इस बाइक में 17-इंच के व्हील्स मिलते हैं और बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 165mm है। 

कीमत
Hero Xtreme 160R दो वेरिएंट सिंगल डिस्क और डबल डिस्क में लॉन्च की गई है। दोनों वेरिएंट में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है। Xtreme 160R के फ्रंट सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत 99,950 रुपये और डबल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,03,00 रुपये है। यह दोनों वेरिएंट्स की दिल्ली में एकस-शोरूम कीमत है। इस बाइक का मुकाबला सुजुकी जिक्सर 150, TVS अपाचे RTR 160 4V और  बजाज पल्सर NS160 जैसी मोटरसाइकल से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed