आज हम आपके लिए 125 सीसी सेगमेंट की चार लोकप्रिय मोटरसाइकिलें लेकर आए हैं। इनमें Hero Super Splendor, Honda Shine से लेकर Bajaj Pulsar 125 Neon और KTM 125 Duke शामिल हैं। हम आपको इन बाइक्स की कीमतों के साथ इनकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इस त्योहार इनमें से कौन सी बाइक आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,
{"_id":"5f95328c8ebc3e9b7965ad20","slug":"hero-super-splendor-to-honda-shine-to-bajaj-pulsar-125-neon-to-ktm-125-duke-here-are-four-motorcles-in-125-cc-segment-that-you-may-like","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस त्योहार खरीदें नई मोटरसाइकिल, 125 सीसी सेगमेंट में ये हैं 4 धाकड़ बाइक्स, पढ़ें कीमत और खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस त्योहार खरीदें नई मोटरसाइकिल, 125 सीसी सेगमेंट में ये हैं 4 धाकड़ बाइक्स, पढ़ें कीमत और खासियतें
Sun, 25 Oct 2020 01:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
125 CC Segment Motorcycles
- फोटो : Amar Ujala
Hero Super Splendor
Hero Super Splendor BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
- परफॉर्मेंस- Hero Super Splendor BS6 में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 125 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है, जो XSens तकनीक से लैस है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 10.73 bhp की पावर और 6000 आरपीएम पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें नया 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। इसके अलावा इसमें Hero का i3S सिस्टम दिया है, जिससे पहले के मुकाबले यह बाइक और भी ज्यादा माइलेज देगी।
- डायमेंशन- इसकी लंबाई 2042 मिलीमीटर, चौड़ाई 740 और ऊंचाई 1102 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1273 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिलीमीटर है।
- कीमत- Hero Super Splendor के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 69,450 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 72,950 रुपये है।
Honda Shine
Honda CB Shine SP 125 BS6
- फोटो : honda2wheelersindia
- Honda Shine में पावर के लिए 124 सीसी, 4-स्ट्रोक,SI बीएस6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 11 PS की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- इसकी लंबाई 2046 मिलीमीटर, चौड़ाई 737 और ऊंचाई 1116 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1285 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 162 मिलीमीटर है।
- Honda Shine के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 69,415 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 74,115 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 125 Neon
Bajaj Pulsar 125 Neon
- फोटो : Bajaj Auto
- Bajaj Pulsar 125 Neon के परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 124.4 सीसी, 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, ट्विन स्पार्क BS6 DTS-i, इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- डायमेंशन- इसकी लंबाई 2055 मिलीमीटर, चौड़ाई 755 और ऊंचाई 1060 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1320 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिलीमीटर है।
- Bajaj Pulsar 125 Neon के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 72 122 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 76 922 रुपये है।
विज्ञापन
KTM 125 Duke
KTM 125 Duke
- फोटो : KTM
- KTM 125 Duke में 124.7 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 9,250 आरपीएम पर 14.3 bhp का मैक्सिमम पावर और 8,000 आरपीएम पर 12 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
- KTM 125 Duke के फ्रंट में 300 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा इसमें ABS का स्टैंडर्ड फिटमेंट मिलता है।
- KTM 125 Duke ABS की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,42,265 रुपये है।