फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   HERO MOTOCORP LAUNCHED INDIA’S FIRST BS-VI Splendor iSmart MOTORCYCLE

Hero MotoCorp ने उतारी देश की पहली BS6 इंजन बाइक, Splendor iSmart हुई लॉन्च

Fri, 08 Nov 2019 10:04 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Nov 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
HERO MOTOCORP LAUNCHED INDIA’S FIRST BS-VI Splendor iSmart MOTORCYCLE
Splendor iSmart BS-VI - फोटो : Hero Motocorp

Hero Motocorp ने देश की पहली बीएस6 मोटरसाइकिल लॉन्च करके झंडे गाड़ दिए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को देश की पहली बीएस6 इंजन वाली बाइक लॉन्च की। हीरो ने अपनी पॉपुलर Splendor बाइक को नए इंजन के साथ उतारा है। इससे पहले होंडा टूव्हीलर्स ने एलान किया था कि वह आगामी 14 नवंबर को नई बाइक लॉन्च करने जा रही है।

विज्ञापन

 

110 सीसी फ्यूल इंजेक्शन इंजन

HERO MOTOCORP LAUNCHED INDIA’S FIRST BS-VI Splendor iSmart MOTORCYCLE
Splendor iSmart BS-VI - फोटो : Hero Motocorp

हीरो मोटोकॉर्प की प्रेस रिलीज के मुताबिक कंपनी ने बीएस6 इंजन के साथ पहली Splendor iSmart बाइक लॉन्च की है। वहीं हीरो पहली कंपनी है जिसे iCat से बीएस6 सर्टिफिकेशन मिला था। नई बाइक Splendor को 110 सीसी फ्यूल इंजेक्शन तकनीक वाली इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 9.0 बीएचपी की पावर और 5500 आरपीएम पर 9.89 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें i3S टेक्नोलॉजी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई डायमंड चेसिस

HERO MOTOCORP LAUNCHED INDIA’S FIRST BS-VI Splendor iSmart MOTORCYCLE
Splendor iSmart BS-VI - फोटो : Hero Motocorp

Splendor iSmart में नई डायमंड चेसिस दी गई है, जिससे इसे किसी भी तरह के इलाके में चलाया जा सकता है। इसमें +15 एमएम के फ्रंट सस्पेंशन, 180 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस और +36 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है। नई बाइक को जयपुर के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में डेवलप किया गया है।

विज्ञापन

कीमत 64,900 रुपये

साथ ही Splendor iSmart को तीन टोन टेक्नो ब्लू और ब्लैक, स्पोर्ट्स रेड और ब्लैक, फोर्स सिल्वर और हैवी ग्रे रंगों में लॉन्च किया गया है। वहीं इस बाइक के दो ही वेरियंट सेल्फ ड्रम कास्ट और सेल्फ डिस्क कास्ट उतारे गए हैं। वहीं कंपनी ने Splendor iSmart की एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी है। वहीं यह बाइक फिलहाल दिल्ली और एनसीआर में उपलब्ध होगी, लेकिन जल्द ही इसे पूरे देश में बेचा जाएगा।

क्या अचानक की लॉन्चिंग!

हालांकि हीरो ने Splendor iSmart की लॉन्चिंग को लेकर पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन खबरें थीं कि हीरो बीएस6 इंजन के साथ बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा था कि एक्टिवा के बाद होंडा टूव्हीलर्स अपनी सबसे पॉपुलर बाइक CB Shine SP 125 को नए इंजन के साथ उतार सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई क्योंकि उन्हें लगता था कि उसकी प्रतिद्वंदी हीरो मोटोकॉर्प भी पहली बीएस-6 Hero Splendor BS6 बाइक ला सकती है।

गौरतलब है कि होंडा ने सबसे पहले एक्टिवा को बीएस6 इंजन में लाने का एलान किया था, लेकिन लॉन्चिंग की तारीख से ठीक एक दिन पहले ही हीरो की स्प्लेंडर बाइक बीएस6 सर्टिफिकेट मिल गया और होंडा का सपना अधूरा रह गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed