फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है देश का पहला फ्यूल इंजेक्टेड स्कूटर, अब मिलेगी ज्यादा माइलेज

Wed, 15 May 2019 11:24 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 15 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hero Maestro Edge 125 Indias First Fuel Injected Scooter
hero motocorp

हीरो मोटोकॉर्प ने अपना पहला फ्यूल इंजेक्टेड स्कूटर Maestro Edge 125 को लांच कर दिया है। यह तीन वेरियंट में में उतारा है। कीमत की बात करें तो इसके कार्ब्युरेटर ड्रम ब्रेक की कीमत 58,500 रुपये और कार्ब्युरेटर डिस्क ब्रेक की कीमत 60,000 रुपये तथा फ्यूल इंजेक्टेड वेरियंट की कीमत 62,700 रुपये रखी है। इस महीने के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

नया इंजन

Hero Maestro Edge 125 Indias First Fuel Injected Scooter
hero motocorp
नए Maestro Edge 125 में कंपनी ने Destini 125 वाला ही इंजन लगा है। डिटेल्स में बात करें तो इसमें 125 का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 9.2hp की पावर और 10.2Nm  का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि कार्ब्युरेटर वेरियंट में यह इंजन 8.83hp की पावर और 10.2Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर बेहतर परफॉरमेंस के बढ़िया माइलेज भी देगा।
 

नए फीचर्स

Hero Maestro Edge 125 Indias First Fuel Injected Scooter
hero motocorp
हीरो ने इसमें स्टार्ट-स्टॉप टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसकी सीट के नीचे यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक्सटर्नल फ्यूल-फिलर कैप जैसे फीचर्स खास हैं। इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसके लुक्स को यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें साइड स्टैंर्ड और सर्विस इंडिकेटर की सुविधा दी गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed