भारत ने आखिरकार Figo को लॉन्च होने के तीन साल बाद उसका फेसलिफ्ट वर्जन मिल गया है 2019 Ford Figo फेसलिफ्ट को 5.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और कंपनी का दावा है कि इस 2019 Figo को बड़े पैमाने पर 1200 नए बदलाव के साथ उतारा गया है। Ford ने अपनी प्रीमियम हैचबैक के कॉस्मेटिक और मैकेनिकल दोनों तरीकों से बदलाव किए हैं।
जिनमें Aspire facelift की झलक दिखाई देती है। नए Figo में दो नए पेट्रोल इंजनों के साथ एक अपडेटेड केबिन मिलता है। ये नए इंजन फोर्ड के नए ड्रैगन इंजन परिवार से हैं जिन्हें फ्रीस्टाइल और इकोस्पोर्ट के नए मॉडल में देखा गया है। तो 2019 फोर्ड फिगो फेसलिफ्ट में क्या है नया आइए बताते हैं।
एक्सटीरियर
2 of 6
ford-figo-facelift launch-3
2019 फिगो फेसलिफ्ट को एंबिएंट, टाइटेनियम और टाइटेनियम BLU तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें क्रोम फिनिश्ड हनीकॉम्ब ग्रिल और 15 इंच के नए अलॉय व्हील्स के साथ स्पोर्टियर स्टांस दिया गया है। फिगो के टॉप-एंड वैरियंट टाइटेनियम ब्लू में ब्लैक रूफ, ओआरवीएम, फ्रंट ग्रिल और अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं फ्रंट बंपर में ब्लू का टच दिया गया है।
फीचर्स
2019 की फिगो में 6.5- इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, ऑटो डोर लॉक, क्लाइमेंट कंट्रोल,यूएसबी सॉकेट आदि फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस कार में स्पीड सेंसिंग, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी रिअर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम दिया गया है। ऑटोमैटिक में ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल होल्ड फीचर, टॉप एंड टाइटेनियम ब्लू में रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हैडलैंप्स, लेजर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ऑटो डे नाइट आईआरवीएम और साइड और करटेन एयरबैग्स दिए गए हैं।
केबिन
नई फिगो का केबिन पूरी तरह से नया नहीं है लेकिन फोर्ड ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जो इसे पुराने मॉडल से अलग करते हैं। यह समान बेज और ब्लैक डुअल-टोन इंटीरियर थीम में आएगा । लेकिन यह पहले से बेहतर आरामदायक सीटों के लैस होगा। हालांकि, BLU वैरिएंट में दरवाजे और डैशबोर्ड पर नीले हाइलाइट्स के साथ एक ऑल-ब्लैक केबिन है जो इसे अंदर से बहुत स्पोर्टी बनाता है। डैशबोर्ड को भी नया रूप दिया गया है और केंद्रीय कंसोल को भी नई 6.5-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन यूनिट के साथ अपडेट किया गया है जो कि फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट और नए फोर्ड फ्रीस्टाइल जैसी है।
2019 Ford Figo का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इसके इंजन में है कार में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं जो फोर्ड के ड्रैगन इंजन परिवार से हैं। नई कार में 1.2-लीटर का ड्रैगन वाला 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 94 बीएचपी की अधिकतम पावर और 120 एनएम का पीक टॉर्क देता है इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। वहीं बात करें डीजल इंजन की तो कंपनी इसमें 1.5-लीटर TDCi इंजन दिया गया है। जो 123 बीएचपी की पावर और 150 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ कोई मैनुअल गियरबॉक्स उपलब्ध नहीं है।